Search KhabarFast

Press ESC to close

दीवाली पर रिकॉर्ड तोड़ हो सकता है व्यापार, जानें इसकी वजह

दीवाली पर रिकॉर्ड तोड़ हो सकता है व्यापार, जानें इसकी वजह

Diwali Market business: दिवाली पर इस साल फेस्टिवल का सीजन के चलते भारत आर्थिक रूप से नया रिकॉर्ड बना सकता है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के महासचिव और बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि आजादी के बाद ये सबसे बड़ा आर्थिक मेला होगा, जिसमें देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का व्यापार में बढ़ोतरी का अनुमान है।

CAIT किया डाटा तैयार

CAIT ने इस डाटा को तैयार करने के लिए 35 से ज्यादा शहरों में फिजिकल सर्वे किया। वहीं 100 से ज्यादा शहरों से ऑनलाइन फीडबैक भी लिया। नवरात्रि के दौरान बाजारों में भीड़ देखी गई और इसे ध्यान में रखते हुए ये अनुमान लगाया गया की दिवाली के दौरान गुड्स और ट्रेड सेक्टर में लगभग 4.75 लाख करोड़ रुपये का व्यापार हो सकता है। 

क्या है इसकी वजह?

इस आर्थिक बढोतरी के पीछे दो मुख्य वजह बताई जा रहे हैं। पहला, सरकार द्वारा GST रेट में की गई कटौती, जिससे व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों की परचेसिंग पावर बढ़ी है। इससे प्रोडक्शन में तेजी आई और लाखों लोगों को रोजगार मिला। सिर्फ सामानों की खरीद-बिक्री ही नहीं, बल्कि सर्विस सेक्टर में भी इस बार दिवाली पर खासा उछाल देखा जा सकता है। इवेंट मैनेजमेंट और पैकेजिंग इंडस्ट्री जैसे क्षेत्रों में कामकाज काफी बढ़ने की उम्मीद जताई गई है।

व्यापारियों का फैसला

देशभर के व्यापारियों ने इस साल 20 अक्टूबर को दिवाली मनाने का फैसला लिया है। CAIT के अनुसार, देश के विद्वानों से चर्चा के बाद यह तय किया गया कि अमावस्या और प्रदोष काल केवल 20 अक्टूबर, 2025 को है और शास्त्रों के अनुसार दिवाली उसी दिन मनाई जानी चाहिए। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बैंकिंग सेवाएं होंगी बाधित...बैंक यूनियन ने 11 सितंबर को देशभर में हड़ताल का ऐलान किया, जानें उनकी प्रमुख मांगे

Bank Unions Strike: देश में एक तरफ जहां पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दे लगातार तूल पकड़ रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ बैंक कर्मचारियों ने भी अपना मोर्चा खोल लिया है। दरअसल, बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के संयुक्त मंच यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है।

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दाम में बढ़त, जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों का रेट

सोने और चांदी की कीमतों में 23 अगस्त 2026 को मामूली बढ़त देखने को मिली है। घरेलू बाजार में सोने के भाव पर अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और स्थानीय मांग का असर पड़ रहा है।

Gold-Sliver Rate Today 24 August 2026: खरीदारी से पहले जान लें आज का भाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में सोना-चांदी के रेट

Gold-Sliver Rate Today 24 August 2026: सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। सोमवार, 24 अगस्त 2026 को घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई। बुलियन मार्केट आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोना बढ़कर 1,62,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया, जबकि चांदी का भाव 2,47,540 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। लगातार महंगी होती कीमतों के बीच शादी-ब्याह के लिए खरीदारी करने वालों और निवेशकों के लिए आज के रेट खासे महत्वपूर्ण हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते सात दिनों में 24 कैरेट सोने की कीमत 4 फीसदी से अधिक बढ़ी है, जबकि पिछले एक साल में इसमें करीब 62 फीसदी का उछाल देखने को मिला है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast