Turkey Earthquake: तुर्की में मसीहा बना ये भारतीय, पीड़ितों के लिए खोल दिए रेस्तरां के दरवाजे

Turkey Earthquake: तुर्की में मसीहा बना ये भारतीय, पीड़ितों के लिए खोल दिए रेस्तरां के दरवाजे

Earthquake: तुर्की और सीरिया में आए भूकंप से अब तक 21 हज़ार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। संकट के इस समय में तुर्की और सीरिया को विश्वभर से मदद मिल रही है। भारत की तरफ से दोनों देशों को मदद भेजी गयी है। इस बीच तुर्की में रह रहे भारतीय लोग भी आपदाग्रस्त देशों की मदद के लिए आगे आए हैं।

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के रहने वाले दीपेंद्र तुर्की में पीड़ितों को मुफ्त भोजन और भीषण ठंड में रहने के लिए जगह दे रहे हैं। दीपेंद्र के तुर्की में कैपेडोकिया शहर में नमस्ते इंडिया नाम से एक होटल और दो रेस्तरां हैं। संकट के इस समय में वह पीड़ितों की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। 

लोगों को फ्री खाने-रहने की सुविधा

भूकंप वाली जगह से करीब 220 किलोमीटर दूर रहने वाले दीपेंद्र ने पीड़ितों के लिए फ्री में अपने होटल में रुकने की व्यवस्था की है। 30 भूकंप पीड़ित लोग उनके होटल 'नमस्ते इंडिया' में फ्री में ठहरे हुए हैं। वहीं वह 60 लोगों को मुफ्त में भरपेट खाना खिला रहे हैं। इतना ही नहीं जरुरत पड़ने पर दीपेंद्र पीड़ितों को मेडिकल सुविधा भी मुहैया करा रहे हैं।

दीपेंद्र ने बताया कि लोग बड़ी संख्या में पीड़ित कैपेडोकिया की तरफ आ रहे हैं। क्योंकि भूकंप वाली जगह पर लोगों के लिए ना खाना है और ना ही पीने के लिए पानी की व्यवस्था। दीपेंद्र पिछले 10 सालों से यहां रह रहे हैं. दीपेंद्र बताते हैं कि 2009 में सबसे पहले वे तुर्की के इंस्ताबुल शहर पहुंचे थे। यहां भी उन्होंने ‘स्वाद’ नाम से एक इंडियन रेस्टारेंट शुरू किया था।

 

Leave a comment