Diabetic: इन चीजों का इस्तेमाल कर अपनी शुगर की बीमारी को कहे बॉय-बॉय!

Diabetic:  इन चीजों का इस्तेमाल कर अपनी शुगर की बीमारी को कहे बॉय-बॉय!

नई दिल्ली: आज के समय में हर घर में से एक व्यक्ति डायबिटीड की बीमारी से ग्रस्त है। जिसपर समय पर ध्यान नहीं दिया गया तो ये खतरनाक साबित हो सकती है। बता दें इस बीमारी पर ध्यान ना देने पर उस व्यक्ति को अपने किसी भी शरीर के अंग को खोने का हमेशा डर बन जाता है। क्योंकि शुगर की बीमार शरीर के अंगों को गलाना शुरू कर देता है और धीरे-धीरे वो पूरे शरीर में फैलती चली जाती है। जिससे बचने के लिए उस शरीर के अंग को काटना पड़ता है। हालांकि इस रोग के निवारण के लिए बाजार में कई दवाएं मौजूद हैं, जिनका मरीज डॉक्टरी परामर्श के बाद सेवन करते हैं। लेकिन बीमारी कोई भी हो हम अपने घरेलू नुस्खें से उसका इलाज ढूंढ ही लेते है और अब डायबिटीज की समस्या के लिए आपको कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर इस बीमारी को कंट्रोल में कर सकते है।

आइए जानते हैं डायबिटीज के कौन-सी चीजों का सेवन करना चाहिए

आंवला

आंवला में विटामिन-सी की मौजूदगी होने की वजह से यह डायबिटीज की समस्या में फायदेमंद हैं। हाइपोग्लाइसेमिक के गुण के मौजूद होने से आंवला का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए जरूरी हो जाता है। आंवला का सेवन करने से 30 मिनट के अंदर ब्लड शुगर का लेवल बैलेंस हो जाता है।

नीम की पत्तियां

नीम के पत्ते में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते है। साथ ही नीम के पत्ते का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल हो जाता है। एंटी-डायबिटिक गुण भी पाए जाने की वजह नीम की पत्तियां शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित होती हैं।

ऑलिव ऑयल

कोलेस्ट्रॉल के साथ-साथ ट्राइग्लिसराइड्स के लेवल को बैलेंस करने में ऑलिव ऑयल यानी जैतून के तेल काफी कारगर साबित होता है। इसमें ब्लड शुगर को बैलेंस रखने के गुण पाए जाते हैं। ऑलिव ऑयल को हार्ट की बीमारियों में सेवन करने की सलाह दी जाती है। जो शुगर के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

मेथी दाना

मेथी कई तरह से शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। मेथी के बीज खाने से ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखा जा सकता है, साथ ही यह इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है। मेथी के पानी का सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल होने के साथ-साथ पेट से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

Leave a comment