
Diabetic patients should consume these leaves:डायबिटीज...यानी जिससे हम मधुमेह और शुगर के नाम से भी जानते है ये बीमारी आज के समय इतनी कोमन हो गई है कि एक परिवार में से एक सदस्य में पाई जाने लगी है। हालांकि इस पर कंट्रोल करना मरीज के हाथ में ही होता है। इसमें खान-पान पर खास ध्यान देना पड़ता है। इसके अलावा कई ऐसी चीजें होती है जिससे मरीज को परहेज करना पड़ता है। डायबिटीज के मरीजों को हमेशा ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना पड़ता है।
वैसे तो डायबिटीज की दवा मिलना आसान है लेकिन कुछ घरेलु नुस्खें से आप अपने डायबिटीज को कंट्रोल में ला सकते है। पेड़ों-पौधों की हमारे जीवन में काफी योगदान है इसमें शरीर की कई बीमारियों का खात्मा किया जाता है जिसमें से डायबिटीज एक है आज हम आपको तीन पत्तों के बारे में बताएंगे जिससे आपका शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है।
इंसुलिन प्लांट
डायबिटीज को कंट्रोल मे करने के लिए इंसुलिन प्लांट सबसे बेहतर माना जाता है। कहा जाता है कि इंसुलिन प्लांट को करीब एक महीने तक रोजाना चबाएंगे तो ब्लड शुगल लेवल को आसानी से कंट्रोल कर पाएंगे। बता दें कि इस प्लांट में प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट, एस्कॉर्बिक एसिड, बीटा कैरोटीन, आयरन, कोरोसॉलिक, टेरपेनोइड्स और फ्लेवोनोइड्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो मधुमेह के रोगियों के लिए फायदेमंद साबित होते हैं।
ऐसे करें इस्तेमाल
सोआ की पत्ती
सोआ की पत्ती भी डायबिटीज के लिए अच्छी मानी जाती है। कहा जाता है कि जो लोग डायबिटीज की बीमारी से पीड़ित हैं उनके लिए सोआ की पत्तियां किसी वरदान से कम नहीं है। इसका सेवन नियमित तौर से किया जाना चाहिए, तभी आप ब्लड ग्लूकोज लेवल को आसानी से मेंटेन कर पाएंगे। इस पौधे को आप घर के गमले में भी उगा सकते हैं।
एलोवेरा (Aloe Vera)
एलोवेरा भी के पत्तों से निकलने वाले जेल का इस्तेमाल आपने कई बार स्किन की खूबसूरती बढ़ाने के लिए जरूर किया होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कम किया जा सकता है। इसके जेल का जूस नियमित तौर से पिएंगे तो शरीर में फायदे नजर आने लगेंगे।
Leave a comment