क्रिकेट की दुनिया के अलावा बिजनेस में भी धोनी का जलवा, इन बिजनेस से करते हैं करोड़ों रुपये की कमाई

क्रिकेट की दुनिया के अलावा बिजनेस में भी धोनी का जलवा, इन बिजनेस से करते हैं करोड़ों रुपये की कमाई

नई दिल्ली: इन दिनों धोनी का जलवा आईपीएल में देखने को मिल रहा है। वहीं बिजनेस की दुनिया में भी धोनी किसी से कम नहीं दिखाई दे रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी भारत के अमीर खिलाडियों में शामिल हैं। उनकी कमाई का नेट वर्थ 1040 करोड़ रुपये को पार कर गई है। लेकिन अब आपके मन में यही सवाल आ रहा होगा कि क्या धोनी क्रिकेट खेल कर इतना पैसा कमा रहे हैं। तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। धोनी फार्मिंग बिजनेस के साथ कई और बिजनेस करते हैं। जिससे उनको करोड़ों रुपये की कमाई होती है।

 धोनी क्या क्या बिजनेस करते हैं... आज हम आपको इसके बारे में बताने वाले है।

धोनी ने फार्मिंग बिजनेस के बारे में तो सभी जानते होंगे। लेकिन, इसके अलावा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान Seven नाम से कपड़ों का ब्रांड चलाते हैं। साथ ही उनकी एक स्पोर्ट कंपनी है। वह विज्ञापनों के जरिएकरोड़ों रुपये की कमाई कर लेते है। इसके साथ ही रांची में उनका एक होटल भी है। इसका नाम होटल माही रेजीडेंसी है,यह होटल को पांच स्टार होटल नहीं है, लेकिन लोगों में इस होटल को लेकर अगल ही उत्साह है। इसके साथ ही माही के कई और बिजनेस भी चला रहे है, जिससे वह हर साल करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं।

बैंगलोर में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्‍या नडेला के साथ मिलकर धोनी ने एक स्कूल खोला है। जिसका नाम एमएस धोनी ग्‍लोबल स्‍कूल है। इसके साथ ही धोनी 7Ink Brews में निवेश किया है, जो एक बेवरेज ब्रांड है। वहीं, धोनी ने एक चॉकलेट की कंपनी में भी पैसा लगाया है,जो कॉप्‍टर 7 नाम से बाजार में चॉकलेट बेचता है। इन सभी बिजनेस से धोनी की करोड़ों रुपये की कमाई होती है।

Leave a comment