Search KhabarFast

Press ESC to close

धर्मेंद्र की अस्थियां हरिद्वार में हुई विसर्जित, फूट-फूट कर रो पड़े बॉबी देओल!

धर्मेंद्र की अस्थियां हरिद्वार में हुई विसर्जित, फूट-फूट कर रो पड़े बॉबी देओल!

Dharmendra Ashes Immersed In Ganges: हिंदी सिनेमा के ही-मैन यानी धर्मेंद्र 24 नवंबर को दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन के बाद पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी। अब धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके परिवार ने उनकी इच्छानुसार शांति से उनका अंतिम संस्कार किया है। हाल ही में हेमा मालिनी ने भी एक फिल्ममेकर को कहा था कि धर्मेंद्र नहीं चाहते थे कि उनके फैंस उन्हें कमजोर अवस्था में देखे।

अब निधन के 9दिन बाद बुधवार को देओल परिवार ने उन्हें अंतिम विदाई दी और उनकी अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे। धर्मेंद्र को अंतिम विदाई देते हुए परिवार ने उनकी अस्थियां गंगा में विसर्जित कीं।

बॉबी देओल हुए भावुक

देओल परिवार ने बुधवार को लगभग 11बजे हरिद्वार में वैदिक विधि-विधान के अनुसार धर्मेंद्र की अस्थियां गंगा में विसर्जित कीं। इस दौरान देओल परिवार के कई सदस्य गंगा घाट पर दिखाई दिए और गोपनीय तरीके से धर्मेंद्र को आखिरी विदाई दी। इसका एक तस्वीरे भी सामने आई है, जिसमें परिवार के सदस्य गंगा किनारे साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान बॉबी देओल काफी भावुक दिखाई दिए और पिता की अस्थियों के विसर्जन के बाद परिवार के लोगों को गले लगाते हुए अपना दुख जाहिर किया।

24 नवंबर को हुआ था निधन

बता दें कि धर्मेंद्र ने 24 नवंबर को उम्र संबंधी समस्याओं के चलते इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 89 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया, जिसके बाद परिवार ने बेहत शांतिपूर्ण तरीके से अभिनेता को आखिरी विदाई दी। इसके बाद देओल फैमली ने धर्मेंद्र के लिए प्रेयर मीट रखी थी। जिसमें इंडस्ट्री के कई स्टार पहुंचे तो दूसरी तरफ हेमा मालिनी ने दिवंगत पति के लिए अपने घर में गीता पाठ रखा था। इसके बाद हेमा मालिनी ने एक्स पर धर्मेंद्र की एक तस्वीर शेयर की और उन्होंने बताया था कि वह उनके लिए सब कुछ थे।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, हनी सिंह-बादशाह का 26 साल पुराना गाना सभी प्लेटफार्म से हटाने के निर्देश

दिल्ली हाई कोर्ट ने मशहूर रैप सिंगर यो यो हनी सिंह और बादशाह के विवादित गाने ‘वॉल्यूम 1’ को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है।

सलमान खान के स्टाइल में नया तड़का...₹41 लाख की घड़ी पहन खींचा सबका ध्यान, जानें क्यों हैं ये इतना खास

Salman Khan Luxury Watch: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपनी लग्जरी स्टाइल से फैंस को चौंका दिया है। एक्टर ने हाल ही में Jacob & Co. के साथ अपनी खास साझेदारी में तैयार की गई एक कस्टम लिमिटेड एडिशन घड़ी का खुलासा किया है।

फायरिंग केस के बाद रोहित शेट्टी का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, बढ़ा सस्पेंस; कहा - रियल लाइफ में ही एक्शन-कॉमेडी...

Rohit Shetty Cryptic Message: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी ने एक क्रिप्टिक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर फैंस और इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। दरअसल, फरवरी में उनके जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के दो महीने बाद रोहित ने अपनी जिंदगी पर हल्के-फुल्के अंदाज में तंज कसा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast