Search KhabarFast

Press ESC to close

Dev Uthani Ekadashi 2024: देवउठनी एकादशी पर करें श्री हरि स्तोत्रम का पाठ, जानें शुभ-मुहूर्त, व्रत-भोग

Dev Uthani Ekadashi 2024: देवउठनी एकादशी पर करें श्री हरि स्तोत्रम का पाठ, जानें शुभ-मुहूर्त, व्रत-भोग

Dev Uthani Ekadashi 2024: हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का दिन बहुत ही कल्याणकारी माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी कहा जाता है। इसे प्रबोधिनी या देवोत्थान एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा की जाती हैं। इसी के साथ इस दिन भगवान शालीग्राम और माता तुलसी के विवाह का भी विधान हैं। इस बार देवउठनी एकादशी का व्रत 12नवंबर को रखा जाएगा।

ऐसी मान्यता है कि इस तिथि पर भगवान विष्णु चार महीने की अवधि के बाद जागते हैं। जिसे चातुर्मास के अंत का प्रतीक भी माना जाता है। इस दिन से सभी शुभ व मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। हर साल देवउठनी एकादशी का पर्व अत्यंत श्रद्धा-भाव के साथ मनाई जाती है।  तो चलिए जानते हैं इस पर्व ले जुड़े शुभ मूहूर्त.के बारे में।

देवउठनी एकादशी की तिथि और मुहूर्त

देवउठनी एकादशी के दिन भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा की जाती हैं। इससे जीवन में सुख और सौभाग्य की वृद्धि होती है। इस बार कार्तिक माह की एकादशी 11नवंबर को शाम के 6:46बजे से शुरु हो रही है। जिसका समापन 12नवंबर को शाम 04:04बजे होगा। ऐसे में 12नवंबर को उदय तिथि में होने के कारण देवउठनी एकादशी का व्रत इसी दिन रखा जाएगा। बता दें, इस व्रत का पारण 13नवंबर को सुबह 6बजे के बाद किया जाएगा।

देवउठनी एकादशी की पूजा-विधि

सुबह जल्दी उठकर स्नान कर मंदिर की साफ सफाई करें।

भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को आसन प्रदान करें।

भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को पंचामृत से स्नान कराएं, फल - फूल, मिठाई और तुलसी के पत्ते चढ़ाएं।

भगवान विष्णु के मंत्र का जाप करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ कर आरती करें।

इस दिन सात्विक भोजन करना चाहिए। मांस-मीट से दूर रहे।

इस दिन चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। 

रात में भजन कीर्तन के साथ पूजा पाठ करें और फिर प्रसाद ग्रहण कर व्रत तोड़ें।

इस दिन शालीग्राम और माता तुलसी का विवाह होता है। इसलिए इस दिन तुलसी के पत्तों को तोड़ने की मनाही होती हैं।

देवउठनी एकादशी भोग

देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को सफेद चीजों का भोग लगाया जाता है। इसके लिए पेड़े या खीर का भोग लगाया जा सकता हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 22 October 2026, Aaj Ka Rashifal: मिथुन-सिंह समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें आज का राशिफल

Horoscope Today, Aaj Ka Rashifal 22 October 2026: गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संभावनाएं लेकर आया है। दैनिक राशिफल के अनुसार, कुछ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं, जबकि कुछ को आर्थिक मामलों और पारिवारिक रिश्तों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। मिथुन राशि वालों को कामकाज में नई संभावनाएं मिल सकती हैं, वहीं सिंह राशि के जातकों के लिए व्यापार से जुड़े फैसले भविष्य में लाभकारी हो सकते हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

Horoscope Today 23 October 2026, Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि की चमकेगी किस्मत, मकर वाले रहें सावधान, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Horoscope Today 23 October 2026, Aaj Ka Rashifal: आज 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन है। ज्योतिषीय राशिफल के अनुसार, आज मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रह सकता है। वे ऊर्जावान और शांत महसूस करेंगे। वहीं, मकर राशि के जातकों को आलस्य से बचने और जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। कुछ राशियों के लिए करियर और आर्थिक मामलों में नए अवसर बन सकते हैं, जबकि कुछ को पारिवारिक और कार्यक्षेत्र से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

Karwa Chauth 2026: सोलह श्रृंगार में कांच की चूड़ियों का खास महत्व...करवा चौथ पर पहनना क्यों है जरूरी? यहां जानें इसका महत्व

Karwa Chauth Glass bangles: हिंदू धर्म में करवाचौथ के व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन हर सुहागिन महिला अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए करवाचौथ का व्रत रखती है। यह व्रत पूरी तरह से निर्जला होता है। जिसकी शुरूआत सुबह सूरज उगने से पहले सरगी खाने से होती है और रात को चांद और पति की पूजा करने का विधान है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति के लिए सोलह श्रृंगार करती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast