कोरोना के बाद दिल्ली में डेंगू ने दी दस्तक, 100 के पार मिले केस

कोरोना के बाद दिल्ली में डेंगू ने दी दस्तक, 100 के पार मिले केस

नई दिल्ली: बारिश के मौसम में मच्छरों से होने वाली डेंगू की बीमारी आम बात है। वहीं जैसे-जैसे दिल्ली में मानसून की दस्तक बढ़ रही है वैसे-वैसे डेंगू के केस भी बढ़ने लगे हैं। दिल्ली नगर निगम की ओर से जारी किए डेंगू के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अब तक राजधानी में डेंगू के कुल 134 मामले सामने आए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में जनवरी में डेंगू के 23 मामले, फरवरी में 16, मार्च में 22, अप्रैल में 20 और मई में 30 और इस महीने 25 जून तक डेंगू के 23 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

हालांकि इस साल में अभी तक किसी की मौत नहीं हुई है। जबकि पिछले साल दिल्ली में डेंगू के 9,613 मामले दर्ज किए गए थे, जो पिछले पांच सालों में सबसे ज्यादा संख्या थी। इसके अलावा, 2016 में 4,431 मामले और 2017 में 4,726 डेंगू के मामले सामने आए, जबकि 2018 में मामले तेजी से घटकर 2,798 और 2019 में 2,036 मामले दर्ज किए गए थे।

जिस तरह कोरोना के बाद दिल्ली में डेंगू अपने पैर पसारने लगा है। इससे दिल्ली सरकार की चिंता को बढ़ा दिया है। वहीं इससे बचने के लिए अपने रहने की जगह और उसके आस पास के इलाकों में सम्पूर्ण स्वच्छता का ध्यान रखें। अपने आसपास की जगहों को साफ करके रखने से आप मच्छरों को सरलता से दूर रख सकते हैं।

इसके अलावा किसी जगह पर पानी रुके हुआ है तो उसे साख कर दें। गमलों के पानी को हर हफ्ते बदलते रहें। मेनहोल, सेप्टिक टैंक, रुकी हुई नालियाँ और कुएं आदि जगहों को नियमित रूप से चेक करते रहें।  मच्छरों से बचाव के लिए अपने शरीर पर क्रीम का उपयोग करें और सोने से पहले मच्छरदानी को अच्छी तरह से सेट कर लें। यदि आप यहाँ बताए गए किसी भी लक्षण को देखते हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और बताए गए उपचार का  निर्देशानुसार पालन करें।

Leave a comment