डेंगू में इस चीजों के सेवन से होते हैं चमत्कारी फायदे, जानें कैसे

डेंगू में इस चीजों के सेवन से होते हैं चमत्कारी फायदे, जानें कैसे

नई दिल्ली: देश में इन दिनों डेंगू से बुखार के मामले बढ़ते जा रहे है। वहीं जहां एक तरफ अक्टूबर के महीने में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीज बढ़ने लगे है। वहीं दूसरी ओर डेंगू एडीज मच्छर के काटने से लोगों के बीच बीमारी का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा दिल्ली की बात करें तो यहां डेंगू के मामले 800 के पार हो चुके है। इसके लिए सरकार के ओर से भी कई कड़ें कदम उठाए गए है और लोगों से भी उनके आसपास पानी न इकट्ठा होने की अपील की है। इसके साथ आज हम आपको कुछ ऐसे कारगर उपाय बताने वाले है जिसे उपयोग करके बीमारी से बचा जा सकता है।

डेंगू से बचने के लिए करें ये काम

तुलसी

आयुर्वेद के मुताबिक डेंगू बुखार में तुलसी काफी फायदेमंद साबित होती है। इसके लिए आप 8 से 10 तुलसी के पत्तों के साथ 4 काली मिर्च को 1 गिलास पानी में डालकर तब तक उबाल ले जब तक की ये आधा ना रह जाए। फिर इस पानी का दिन में 3 बार सेवन करें। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। यह पानी पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और यह शरीर में एंटी बैक्टीरियल की तरह काम करता है।

डेंगू में पपीता का करें सेवन

डेंगू बुखार से पीड़ित रोगियों के लिए पपीता रामबाण की तरह है। पपीते के पत्तों में मौजूद पपेन शरीर के पाचन तंत्र को सही रखता है,इसका जूस बनाकर पीने से शरीर में प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ते है। इसका सेवन प्लेटलेट्स कम होने पर जरूर करें।

गिलोय के सेवन से होते है ये फायदे

आजकल लोग गिलोय की लता घर में भी लगाने लगे है। कोरोना काल के बाद से लोगों को गिलोय का असली महत्व पता चल चुका है। यह हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। गिलोय एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है इसके पत्ते के रस का सेवन डेंगू में लाभदायक साबित होता है और इससे प्लेटलेट्स भी तेजी से बढ़ते हैं।

Leave a comment