Search KhabarFast

Press ESC to close

नोटबंदी के 6 साल हुए पूरे, जानें देश में कब-कब हुआ Demonetisation

नोटबंदी के 6 साल हुए पूरे, जानें देश में कब-कब हुआ Demonetisation

नई दिल्ली:8 नवंबर यानी आज का दिन भारत के इतिहास के पन्नों पर लिखा गया वो दिन है, जिसे देश के हर वर्ग के लोगों को याद जरूर होगा और नहीं है तो हम आपको बताते है। 8 नवंबर 2016 की वो सुबह बाकि दिनों से बहुत अलग सुबह थी। इस तारीख से एक रात पहले ही सरकार ने देर रात देश में नोटबंदी का फरमान जारी कर दिया था।   

बता दें, 7 नवंबर 2016 की वो रात जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को संबोधित किया और बताया कि रात 12 बजे से देश में 500, 1000 के नोटों को प्रचलन से बाहर कर दिया यानी इस नोटों को अवैध करार कर दिया। इस ऐतिहासिक फैसले के बाद करेंसी के सबसे अधिक वैल्‍यू के नोट 1,000/- को बंद कर नया 2,000/- का नोट जारी किया गया था। बता दें कि यह पहला मौका नहीं था जब पुराने नोटों को प्रचलन से बाहर कर नए नोट जारी किए गए थे। देश में इससे पहले भी डिमोनेटाइज़ेशन का फैसला लिया जा चुका है। आइये जानते हैं कब और कैसे-

देश की पहली नोटबंदी

देश में पहली नोटबंदी अंग्रेजो के समय हुई थी। 12 जनवरी साल 1946 को भारत के वायसराय और गवर्नर जनरल, सर आर्चीबाल्ड वेवेल ने उच्च मूल्य वाले बैंक नोट बंद करने का अध्यादेश प्रस्तारवित किया था। इसके साथ ही 26 जनवरी रात 12 बजे के बाद से 500 रुपये, 1,000 रुपये और 10,000 रुपये के बैंक नोट अमान्य हो गए थे।

साल की दूसरी नोटबंदी 1978 में

देश में दूसरी नोटबंदी 16 जनवरी 1978 को हुई थी। यह जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार ने काले धन को खत्म करने के लिए 1000 रुपये, 5000रुपये और 10,000 रुपये के नोटों को बंद कर दिया था। सरकार के इस बयान के बाद 1000 रुपये, 5000रुपये और 10,000 रुपये को अवैध करार कर दिया गया। इसके अगले दिन 17 जनवरी को लेनदेन के लिए सभी बैंकों और उनकी शाखाओं के अलावा सरकारों के खजाने को बंद रखने का भी फैसला किया गया। उस समय देसाई सरकार में वित्त मंत्री एच.एम. पटेल थे जबकि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह वित्त सचिव थे।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 10 June 2026, Aaj Ka Rashifal: बुधवार को मेष, कर्क समेत इन पांच राशियों के बदलेंगे ग्रह, ऑफिस मेम मिलेगा प्रमोशन

आज बुधवार, 10 जून 2026 का दिन चंद्रमा के प्रभाव से कई राशियों के लिए अहम बदलाव, अवसर और सावधानियों का संकेत दे रहा है। चंद्रमा अपनी यात्रा के दौरान विभिन्न राशियों पर अपना प्रभाव डाल रहा है, जिससे करियर, प्रेम, स्वास्थ्य, धन और पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।

June Ekadashi Calendar: भगवान विष्णु के भक्तों के लिए खास रहेगा जून का महीना, बन रहे दो एकादशी के शुभ योग

जून 2026 धार्मिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस महीने भगवान विष्णु को समर्पित दो महत्वपूर्ण एकादशी व्रत पड़ रहे हैं। माना जाता है कि एकादशी व्रत रखने से पापों का नाश होता है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

Somvati Amavasya के दिन क्यों की जाती हैं पीपल की 108 बार परिक्रमा? यहां जानें पूजा से जुड़ी मान्यताएं

सोमवती अमावस्या 2026 इस बार 15 जून को मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन श्रद्धालु पीपल के वृक्ष की पूजा करते हैं और 108 बार परिक्रमा करने की परंपरा निभाई जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast