दिल्लीवासियों को होगा दिसंबर में भी गर्मी का एहसास, जानें कब पड़ेगी कड़ाके की ठंड?

दिल्लीवासियों को होगा दिसंबर में भी गर्मी का एहसास, जानें  कब पड़ेगी कड़ाके की ठंड?

Delhi Weather: दिसंबर का महीना शुरू हो चुका है। लेकिन राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में अभी भी गर्मियों का अहसास हो रहा है। पिछले महीने यानी नवंबर में भी मौसम का यही हाल रहा। लेकिन अब मौसम विभाग की ओर से मौसम को लेकर एक अपडेट सामने आया है।

IMD की मानें तो दिल्ली-NCR में अगले चार दिन सुहाना मौसम रहेगा। यानी लोगों को इन 4दिनों में दमघोंटू हवा का सामना नहीं करना पड़ेगा। हवा की स्पीड 15से 20किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। इससे लोगों को पलूशन से भी काफी राहत मिलने वाली है। IMD ने बताया कि आसमान साफ रहेगा जिससे लोग धूप का आनंद ले सकेंगे।

दिसंबर में कैसा रहेगा मौसम?

IMD के अनुसार, दिल्ली में दिसंबर महीने में सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इसकी वजह उत्तर-पश्चिमी भारत में पश्चिमी विक्षोभ की कमी हैं। इस कमी से ठंडी हवाएं चलने की संभावना नहीं है। जिससे दिल्ली-NCR समेत उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

दिसंबर में कब आएगा पश्चिमी विक्षोभ?

IMD के महानिदेशक एम. महापात्रा का कहना है कि पिछले महीने नवंबर में जो पश्चिमी विक्षोभ आया उसका असर केवल ऊंचाई वाले इलाकों में देखा गया। इससे ऊंचाई वाले इलाकों बर्फबारी हुई लेकिन मैदानों में इसका असर कम रहा। लेकिन IMD की मानें तो 7दिसंबर के बाद पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। 

दिल्ली के तापमान में गिरावट

IMD ने बताया कि इस हफ्ते 6दिसंबर के बाद दिल्ली में तापमान में 1से 2डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जाएगी। हालांकि हफ्ते के बाकी दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास या उससे ऊपर रहने का भी अनुमान है।

IMD अनुसार, दिल्ली में 6 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इसके बाद 7 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट देखी जाएगी। इसके बाद न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास देखा जाएगा। वहीं, 8 दिसंबर तक 25 डिग्री सेल्सियस के आस पास रह सकता है।

Leave a comment