Weather Update: मौसम ने फिर ली करवट, कुछ इलाकों में बारिश से मिली राहत तो MP समेत इन राज्यों में लू का अलर्ट

Weather Update: मौसम ने फिर ली करवट, कुछ इलाकों में बारिश से मिली राहत तो MP समेत इन राज्यों में लू का अलर्ट

Weather Forecast: देशभर में मौसम ने अचानक से करवट ले ली है। 14मार्च शुक्रवार शाम से ही दिल्ली और आसपास के राज्यों में बारिश हुई। ये सिलसिला 15मार्च शनिवार को भी जारी रहा। जिसकी वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिल गई। दूसरी तरफ, मौसम विभाग ने आज भी राजधानी में हल्की बारिश होने की उम्मीद जताई है।

मौसम विभाग ने बताया कि यूपी-बिहार में गर्मी बढ़ रही है। जिस वजह से तापमान 40°C तक पहुंच सकता है। तो वहीं, कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है। IMD की मानें तो आने वाले दिनों में कुछ इलाकों में बारिश और कुछ इलाकों में गर्मी बढ़ने की संभावना है। 

दिल्ली में मौसम का हाल

IMD की मानें तो आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 31से 33डिग्री सेल्सियस रह सकता है। तो वहीं, न्यूनतम तापमान 16से 18डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। इसी के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। बीते दिन शनिवार को अधिकतम तापमान 33डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.7डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

IMD ने बताया कि राजधानी में शुक्रवार का दिन इस साल का सबसे गर्म दिन रहा। इस दिन अधिकतम तापमान 36.2डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 7.3डिग्री अधिक था।

बारिश के बाद मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग ने बताया कि यूपी में मौसम में एक बार फिर से बदल रहा है। राज्य के कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। IMD के अनुसार, राज्य के 45से ज्यादा जिलों में आज बारिश हो सकती है। लेकिन कल 17मार्च को मौसम शुष्क बना रहेगा।

वहीं, राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख रहा है। जिस वजह से कई इलाकों में बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, आज रविवार को भी बीकानेर, जयपुर समेत कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। तो वहीं, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 

गर्मी को लेकर अलर्ट जारी

दूसरी तरफ, बिहार में भयंकर गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य के खगड़िया में 39.4डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, कई जिलों में अधिकतम तापमान 30डिग्री से 35डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है।

इसी के साथ मौसम विभाग ने ओडिशा, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात में गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग नेइन राज्यों में लू की भी संभावना जताई है।

पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी

शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में हिमपात हुआ। जबकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। तो वहीं, अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां जिलों के मैदानी इलाकों में बर्फबारी हुई। इसके अलावा उत्तराखंड में चारधाम समेत कई जगह हिमपात हुआ। निचले इलाकों में झमाझम बारिश भी हुई। मौसम विभाग की मानें तो आज रविवार को कई इलाकों में रुक-रुककर हल्की बारिश होगी। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी रहेगी।

Leave a comment