Delhi Weather: दिल्ली-NCR में बारिश से बदला मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया दो दिन का अर्लट

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में बारिश से बदला मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया दो दिन का अर्लट

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में आज सुबह कई जगहों पर हल्की बारिश हुई। तेज हवाएं भी चली। जिस वजह से राजधानी में एक बार फिर ठंड बढ़ गई। वहीं, मौसम विभाग की मानें तो ये सिलसिला आने वालें दो दिनों तक जारी रहेगा। IMD ने बताया कि 27और 28फरवरी को तेज हवाएं चलेंगी और हल्की बारिश भी हो सकती है।

IMD ने दिल्ली में कल बुधवार का अधिकतम तापमान 32.4डिग्री दर्ज किया है। जो सामान्य से 6.3डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। तो वहीं, न्यूनतम तापमान 15.4डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 2.9डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इस सीजन में ऐसा पहली बार हुआ है जब दिल्ली में तापमान 30डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। इसी के साथ फरवरी में कल बुधवार का दिन अब तक का सबसे गर्म दिन रहा है।

अगले 2दिन हल्की बारिश का अर्लट

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता हुआ नजर आ रहा है। जिस वजह से अगले दो दिन दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 20से 30किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएँ भी चलेगी। इससे तापमान 6डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। IMD की मानें तो अधिकतम तापमान 26डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। तो वहीं, न्यूनतम तापमान 18डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।  

कितना है दिल्ली का AQI?

अब अगर दिल्ली की हवा की बात करें तो राजधानी की हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई है। बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 247 दर्ज किया गया। जो हवा की खराब श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की मानें तो अगले 2 दिनों तक दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में ही रहेंगी।

Leave a comment