Weather Forecast: इस साल गर्मी से होगी हालत खराब, टूट सकता है 125 साल का रिकॉर्ड

Weather Forecast: इस साल गर्मी से होगी हालत खराब, टूट सकता है 125 साल का रिकॉर्ड

Weather Update: देशभर में मौसम लगातार बदल रहा है। कभी गर्मी तो कभी ठंडी हवा से लोग सिकुड़ने पर मजबूर हो रहे है। ऐसे में मौसम विभाग ने बताया कि होली के बाद गर्मी बढ़ सकती है। IMD की मानें तो इस साल लगातार बढ़ रही गर्मी 125 सालों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। IMD ने बताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण ठंडक पहुंचाने वाला ला नीना अपना असर खो रहा है। जिस वजह से आने वाले समय में भीषण गर्मी देखने को मिल सकती है। 

गुजरात में दिख रहा असर

IMD ने बताया कि इस साल देश में सामान्य से ज्यादा तापमान रहने की उम्मीद है। इसी के साथ गर्मी का दौर भी जल्द ही शुरु हो जाएगा। इसी बीच, आईआईटी बॉम्बे और आईआईटी गांधीनगर के विशेषज्ञों ने एक अध्ययन किया है। जिससे पता चलचा है कि वैश्विक तापमान के लगातार बढ़ने से आने वाले समय में ला नीना भी गर्मी से राहत नहीं दिला पाएगा। वहीं, मार्च के महीने में गुजरात में लू चलने लगी है।

क्योंकि ला नीना प्रशांत महासागर में समुद्री तापमान को ठंडा कर दुनिया के कई हिस्सों में ठंडक बढ़ाता है। लेकिन जलवायु परिवर्तन की वजह से अब इसका प्रभाव भी कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि 2024 में उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर में ठंडे पानी का क्षेत्र कमजोर था। कुछ हिस्सों में सामान्य से ज्यादा गर्म पानी बना रहा था। ऐसे में आने वाले समय में गर्मी बढ़नी की संभावना है।

इस साल सामान्य से ज्यादा होगी गर्मी

अध्ययन में बताया गया है कि देश में लंबे समय तक लू का सिलसिला जारी रहेगा। जो बुजुर्गों और बच्चों के लिए खतरा पैदा कर सकता है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मियों में लू के सबसे अधिक दिन साल 2024 की रिकॉर्ड किए गए। जो 14 साल में सबसे अधिक हैं। वहीं, इस साल मार्च से ही गर्मी सामान्य से ज्यादा रह सकती है। दिल्ली में दिन का तापमान 35 डिग्री तक पहुंचने वाला है।  

Leave a comment