
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में देर रात डबल मर्डर की खबर सामने आई है जिस कारण इलाके में सनसनी फैल गई है। बता दें कि दिल्ली की जेजे कॉलोनी में फायरिंग से दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक घायल बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही देर रात पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं घायल को इलाज के लिए भर्ती करवाया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि देर रात दिल्ली के मुंडका थाना जेजे कॉलोनी में अज्ञात बदमाशों ने तीन लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद मौक पर पुलिस पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं घायल को इलाज के लिए भर्ती करवाया। वहीं बताया जा रहा है कि नकाबपोश हमलावर गोली मारने के बाद फरार हो गए। मृतकों की पहचान जगविंदर और मोहनलाल के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया है। आसपास के इलाके की सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है। साथ ही पड़ोसियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के मुताबिक फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं लग सका है। आपसी रंजिश को लेकर पुलिस परिवारवालों से भी पूछताछ कर रही है।
Leave a comment