
Delhi Blast: राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई। इस घटना पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इसे ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि, "आतंकवादियों की नजर लंबे समय से राष्ट्रीय राजधानी पर थी।
गया में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने, "आतंकवादियों की नजर लंबे समय से दिल्ली पर थी। आज यह घटना घटी क्योंकि वे इसमें कामयाब हो गए। यह एक साजिश का हिस्सा है। आतंकवादी ऑपरेशन सिंदूर का बदला लेना चाहते हैं। आपको बता दें कि सोमवार की शाम करीब 7 बजे एक कार में धमाका हुआ। इस ब्लास्ट में कुछ अन्य वाहन और लोग आ गए। इस धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही 29 लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।
पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया
दिल्ली में हुए ब्लास्ट पर पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुए विश्फोट में अपनों को खेने वालों के प्रति संवेदना। घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रभावित लोगों की सहायता अधिकारी कर रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह और अन्य अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की है।
Leave a comment