Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi Murder: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, बुर्का पहनकर हत्या करने वाला तौफीक रामपुर में गिरफ्तार

Delhi Murder: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, बुर्का पहनकर हत्या करने वाला तौफीक रामपुर में गिरफ्तार

Neha Murder Case: उत्तर पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय नेहा की दर्दनाक हत्या के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मुख्य आरोपी तौफीक, जिसने कथित रूप से बुर्का पहनकर एक इमारत में प्रवेश किया और नेहा को छत से धक्का दे दिया, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी तौकीफ को उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के टांडा से गिरफ्तार कर लिया गया है।

आखिर क्या था ज्योति की हत्या के पीछे का असल कारण

23 जून की सुबह करीब 8:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि अशोक नगर में एक युवती छत से गिर गई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि नेहा के पिता उसे जीटीबी अस्पताल ले गए हैं। जांच में सामने आया कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या थी। परिजनों और चश्मदीदों ने बताया कि तौफीक बुर्का पहनकर बिल्डिंग में घुसा था। छत पर नेहा के साथ उसकी किसी बात पर तीखी बहस हुई, जिसके बाद उसने नेहा को नीचे फेंक दिया।

सूचना निलते ही जांच मे जुटी पुलिस

ज्योति नगर थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1)/351(2) के तहत मामला दर्ज किया। सीसीटीवी फुटेज, फोन कॉल रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तौफीक की पहचान की गई। दिल्ली पुलिस की कई टीमों ने रामपुर में छापेमारी कर तौफीक को टांडा से हिरासत में लिया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह हत्या पूर्व नियोजित थी या झगड़े के दौरान हुआ अपराध।

स्थानीय लोगों में आक्रोश

नेहा की हत्या ने ज्योति नगर और आसपास के इलाकों में गुस्से की लहर पैदा कर दी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि तौफीक पहले से ही नेहा को परेशान करता था और उसे धमकियां दे चुका था। पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है। यह मामला क्षेत्र में सुरक्षा और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहा है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से पहले क्या मिलेगा एक और महंगाई भत्ता? जानिए पूरी अपडेट

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की नजरें दो अहल फैसलों पर टिकी हैं, जिसमें पहला महंगाई भत्ते(DA) में बढ़ोतरी और दूसरा 8वां वेतने आयोग अपनी सिफारिशें केंद्र सरकार को कब सौंपेगा। इसको खबर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बड़े दावे किए जा रहे हैं, जिससे कर्मचारियों के बीच काफी ज्यादा उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से अभी तक डीए में बढ़ोतरी या 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Kal Ka Mausam : 28 जून को लेकर IMD का बड़ा अलर्ट...कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, यूपी में अभी भी लू का कहर

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों के लिए भारी बारिश और लू को लेकर नया मौसम अलर्ट जारी किया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Haryana Earthquake: दिल्ली-हरियाणा समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके,अफगानिस्तान में था केंद्र; लोगों में दहशत

Earthquake: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप झटके मससूस किए गए।  भूकंप का केंद्र अफ़गानिस्तान इसका केंद्र में था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई। जिससे लोगों में दहशत फैल गई। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों, कार्यालयों और अन्य इमारतों से बाहर निकल आए और खुले स्थानों पर पहुंच गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast