पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद भी नहीं हुआ पूरे सच का खुलासा, अब न्याय की आखिरी उम्मीद नार्को टेस्ट

पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद भी नहीं हुआ पूरे सच का खुलासा, अब न्याय की आखिरी उम्मीद नार्को टेस्ट

नई दिल्ली: दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड की गुत्थी अब तक उलझी हुई है। मेहरौली में अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े करने के आरोपी आफताब पूनावाला का पॉलीग्राफ टेस्ट पूरा हो चुका है,मगर अब तक मर्डर की मिस्ट्री नहीं सुलझ पाई है। अब श्रद्धा हत्याकांड के गुत्थी सुलझाने के लिए दिल्ली पुलिस को नार्को टेस्ट से उम्मीद है।  दिल्ली की अदालत ने रोहिणी स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएससी) में आफताब अमीन पूनावाला की नार्को जांच कराने की मंगलवार को अनुमति दे दी। अब 1 दिसंबर को आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट होगा।

बता दें कि आफताब पूनावाला के वकील अबिनाश कुमार का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को एक दसंबर और पांच दिसंबर को रोहिणी स्थित प्रयोगशाला ले जाने की अनुमति दिए जाने का अनुरोध किया था, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। पुलिस ने इससे पहले बताया था कि एस दल रोहिणी स्थित बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल में नार्कों जांच करेगा। आफताब के पॉलीग्राफ टेस्ट में क्या-क्या बातें सामने आई है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। अब नार्कों टेस्ट का इंतजार है। उम्मीद की जा रही है कि इस टेस्ट से हत्याकांड का सच सामने आ सकता है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि आफताब नाम के शख्स ने अपनी ही प्रमिका की हत्या कर दी थी और उसके शव के 35 टुकड़े कर महरौली के जंगलों में फेंका दिया था। ये मामला तब खुला जब श्रद्धा ने परुवार वालों से बात करनी बंद कर दी और काफी दिन बीत जाने के बाद पिता को शक हुआ और आफताब के खिलाफ मामला दर्ज करवाई जिसके बाद कार्रवाई की गई और धीरे-धीरे मामला समझ में आने लगा हालांकि भी पूरी तरह से केस खुला नहीं हैं पुलिस इस पर अपनी सख्त से सख्त कार्रवाई कर रही हैं।

Leave a comment