Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: दिल्ली में नशे के विवाद में खूनी वारदात, युवक की चाकू मारकर हत्या

Delhi News: दिल्ली में नशे के विवाद में खूनी वारदात, युवक की चाकू मारकर हत्या

Delhi Murder: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में नशे को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना थाना सीमापुरी क्षेत्र की झुग्गी E-44के पास वीरान पड़ी एक डिस्पेंसरी में देर रात करीब 10बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक चार युवक वहां बैठकर नशा कर रहे थे, तभी तीन अन्य युवक वहां पहुंचे और नशा मांगने लगे। मना करने पर विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने चाकुओं से हमला कर दिया। इस हमले में 29वर्षीय रफीकुल अहमद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पूर्वी दिल्ली के नई सीमापुरी इलाके में नशे को लेकर हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। घटना देर रात करीब 10बजे की है, जहां झुग्गी E-44के पास वर्षों से बंद पड़ी एक डिस्पेंसरी के अंदर चार युवक बैठकर नशा कर रहे थे। इसी दौरान वहां तीन अन्य युवक पहुंचे और उनसे नशा देने की मांग करने लगे।बताया जा रहा है कि जब चारों युवकों ने नशा देने से मना किया तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने धारदार हथियार निकाल लिए और चारों युवकों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

घटना को अंजाम देकर फरार हुआ आरोपी

हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना में 29वर्षीय रफीकुल अहमद की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक के सिर पर चाकू से कई वार किए गए हैं, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में जुटगए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चार धाम यात्रा शुरू...श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, प्रशासन पूरी तरह तैयार

रविवार, 19 अप्रैल से चार धाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। इस दिन यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके बाद केदारनाथ धाम 22 अप्रैल को और बद्रीनाथ धाम 23 अप्रैल को खुलेगा।

Aaj Ka Mausam: बदलते मौसम ने बढ़ाई चिंता, दिल्ली में गर्मी और बंगाल में बारिश का अलर्ट; यहां देखें देशभर का वेदर अपडेट

IMD Weather Update: दिल्ली में अगले कुछ दिनों में तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जबकि पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी बढ़ रही है, वहीं पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में अस्थिर मौसम बना हुआ है।

PM Modi Nation Address: पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी, कहा- नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती

PM Modi Nation Address:  महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष की जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया। उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया। हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो पाया। इसके लिए मैं देश की माताओं-बहनों से क्षमा प्रार्थी हूं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें