Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: चाय की दुकान में जा घुसी दिल्ली पुलिस की PCR वैन, हादसे में दुकानदार की मौत

Delhi News: चाय की दुकान में जा घुसी दिल्ली पुलिस की PCR वैन, हादसे में दुकानदार की मौत

Delhi Road Accident:  दिल्ली में आरके आश्रम मेट्रो स्टेशन के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन के साथ हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस हादसे की जांच में जुट गई।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा घटना थाना मंदिर मार्ग एरिया में हुआ। जहां एक पीसीआर वैन ने ड्राइवर ने गलती से एक्सीलेटर दबा दिया। जिसकी वजह से गाड़ी सड़क किनारे चाय की दुकान में घुस गई। हादसे में वैन ने दुकान को कुचल दिया और उसकी  मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे पर दिल्ली पुलिस ने कहा कि हमारी टीम मौके पर है और हादसे की जानकारी जुटा रही है।

1 एक व्यक्ति की मौत    

दिल्ली पुलिस ने कहा कि दिल्ली के थाना मंदिर मार्ग इलाके में दिल्ली पुलिस की एक PCR वैन का सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस की PCR वैन के ड्राइवर ने गलती से एक्सीलेटर दबा दिया, जिससे सड़क किनारे रैंप पर चढ़ते समय PCR वैन एक व्यक्ति को कुचल गई, जिसकी मौत हो गई। फ़िलहाल, पुलिस मौके पर है और जानकारी जुटा रही है।

यहां एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई है- दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली के एडिशनल DCP हुकमा राम ने कहा, "यहां एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई है। पुलिस कानून के अनुसार कार्रवाई कर रही है। हम मृतक को हर संभव सहायता प्रदान करेंगे और मुआवज़ा भी दिया जाएगा। हम सीसीटीवी की जांच करेंगे। आगे की जांच जारी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

केरलम विधानसभा चुनाव से पहले शशि थरूर पर हमला, बीच सड़क पर रोका काफिले; गनमैन से भी की मारपीट

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast