Delhi Crime: दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में अफ्रीकी नागरिक, 07 लाख नकद भी बरामद

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में अफ्रीकी नागरिक, 07 लाख नकद भी बरामद

नई दिल्ली: देश समेत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना की दूसरी रफ्तार धीमी पड़ चुकी है. जिसको देखते हुए दिल्ली में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो चुकि है. वहीं अनलॉक होने के बाद दिल्ली में अपराधिक घटनाएं भी बढ़ रही है. ताजा घटना पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन की है. जहां राजौरी गार्डन दिल्ली पुलिसकी टीम ने एक अफ्रीकी नागरिक 07 लाख नकद राशि को साथ पकड़ा है.

14 जून 2021 को राजौरी गार्डन दिल्ली पुलिस की एक टीम सुभाष नगर रेड लाइट पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान दिल्ली पुलिस की टीम ने एक अफ्रीकी नागरिक को देखा जो सफेद रंग की स्कूटी पर आ रहा था. दिल्ली पुलिस की टीम ने उसे रुकने का संकेत दिया. पुलिस को देख अफ्रीकी नागरिक ने भागने की कोशिश की दिल्ली पुलिस की मुस्तैदी के कारण उ उसे पर काबू लिया गया.

दिल्ली पुलिस ने अफ्रीकी नागरिक के पास से स्कूटी और एक काले रंग का पॉली बैग बरामद किया. इसी के साथ पॉली बैग में सवार के पास से सात लाख रुपये नकद राशि भी बरामद किया. दिल्ली पुलिस द्वारा संगीनता से पूछताछ करने पर, अफ्रीकी नागरिक ने खुलासा किया कि यह राशि नाइजीरियाई समुदाय के मरीज के इलाज के लिए दान और दान द्वारा नकद राशि एकत्र की गई थी, लेकिन आरोपी कोई सहायक सबूत नहीं दे सका. जिसके पुलिस को उस पर शक हुआ.

दिल्ली पुलिस ने शक के आधार पर उसका पासपोर्ट और वीजा चेक किया. पासपोर्ट और वीजा विवरण सत्यापित और वैध पाया गया और वह पिछले अठारह महीनों से भारत में रह रहा है. स्कूटी के विवरण का भी सत्यापन किया गया जो कि सही पाया गया. दिल्ली पुलिस के अनुसार अफ्रिकी नागरिक की पहचान खालिद साबो कटाटा निवासी (अजारे, नाइजीरिया के स्थायी नागरिक) के रूप में उजागर हुई. यह मुनिरका गांव आईआईटी, नई दिल्ली के पास रहता है. इसकी आयु 29 वर्ष है. 

दिल्ली पुलिस ने तथ्य और परिस्थितियों के अनुसारअफ्रिकी नागरिक पर  कलंद्रा धारा 103 डीपी अधिनियमके तहत गिरफ्तार किया गया है. हवाला 7 लाख रुपये नकद जब्त किए गए थे और आगे की कार्यवाही के लिए आयकर विभाग को एक सूचना भेजी गई है.आगे की जांच जारी है.

Leave a comment