
नई दिल्ली: दिल्ली में चोरी, डकैती, छीना-झपटी, नशे की तस्करी यहा तक की साइबर क्राइम तक की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। इस पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली पुलिस ने वेस्ट दिल्ली के कई इलाकों में छापमारे की। छापेमारी कर पुलिस ने कई शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। ताजा मामला दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पश्चिम जिले के पंजाब बाग इलाके में दिल्ली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। बता दें कि पश्चिम जिले की नारकोटिक्स की टीम ने एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 102ग्राम हेरोइन, 2.5किलो गांजा और 28600रुपये बरामद किए गए। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
आपको बता दें कि पश्चिम जिले की नारकोटिक्स स्क्वॉड की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बलेंद्र उर्फ जितेंद्र नाम का एक शख्स पंजाबी बाग के दीन दयाल उपाध्याय कैंप के पास गांजा और स्मैक बेच रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम वहां पहुंच गई और ड्रग पेडलर बालेंद्र उर्फ जितेंद्र को रंगे हाथ दबोच लिया गया।
आरोपी की पहचान बालेंद्र उर्फ जितेंद्र के रूप में हुई। यह पंजाबी बाग का रहने वाला है। आरोपी की उम्र 46साल बताई जा रही है।वहीं आरोपी के पास से 102ग्राम हेरोइन, 2.5किलो गांजा और 28600रुपये बरामद किए गए। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Leave a comment