
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में रोजाना ही चोरी खबरें आ रही है. लाकडॉउन के दौरान चोरों ने आंतक मचा रखा है. पुलिस प्रशासन के लाख कोशिश के बावजूद आपराधिक घटना कम होने का नाम नहीं ले रहे है. दिल्ली में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही है. यहां कई महीनों से चोरी की कई वारदातें सामने आई हैं. ताजा घटना के अनुसार,1 जून को पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी और रघुवीर नगर इलाके से दिल्ली पुलिस ने दो ऐसे शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. जो शातिर तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है.
पश्चिमी दिल्ली के पुलिस आयुक्त उर्विज गोयल ने बताया कि मायापुरी और रघुवीर नगर के पुलिस टीम को कुछ सक्रिय आरोपियों से समंधित गुप्त सूचनाएं मिली था. जिसके तहत मायापुरी और रघुवीर नगर की पुलिस टीम ने कर्रवाई शुरू की.दिल्ली पुलिस की मायापुरी टीम ने मकोका मामले के आरोपी की तलाश शुरू कर दी. आरोपी की तलाश के लिए दिल्ली पुलिस की टीम नंगली सकरावती, नजफगढ़ रोड पहुंची. जहां पर आरोपी मो सैयद. उर्फ फैजल उर्फ बबलू, पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया.
दिल्ली पुलिस की टीम ने तकनीकी निगरानी का उपयोग कर और लगातार प्रयास से आरोपी मो. सैयद को पकड़ लिया. बता दे कि मकोका मामले का आरोपी 2019 से फरार चल रहा था. दिल्ली पुलिस द्वारा पूछताछ पर पता चला कि आरोपी का नाम राहुल मो. सैयद उल्फ फैजल उल्फ बबलू है. आरोपी की उम्र 36 साल है और वह दिल्ली के निवासी कच्चा तिहार, अजय एन्क्लेव, हरि नगर इलाके का रहने वाला है.
इसके अलावा रघुवीर इलाके के दिल्ली पुलिस पेट्रोलिंग टीम को एक आरोपी की गुप्त सूचना मिली थी. जब पुलिस टीम रघुवीर नगर के गांव वाला चौक पहुंची तब मुखवीर द्वारा बताए आरोपी को टीम द्वारा पकड़ लिया गया. आरोपी की सरसरी तलाशी के दौरान, पुलिस को उसकी जेब से एक बटनदार स्व-चालित चाकू बरामद हुआ.
दिल्ली पुलिस द्वारा पूछताछ पर पता चला कि आरोपी का नाम राहुल उल्फ चंगा है. आरोपी की उम्र 26 साल है और वह दिल्ली के टैगोर गार्डन एक्सटेंशन, राजौरी गार्डन इलाके का रहने वाला है. दिल्ली पुलिस द्वारा आगे की पूछताछ से आरोपी ने खुलासा किया कि उसने अपने एक दोस्त रामू से तीन हजार रुपये में स्कूटी खरीदी थी. वही पुलिस द्वारा स्कूटी की जांच करने पर चोरी की पाई गई. वही एक चोरी का मोबाइल मिला है. आरोपी पहले से अन्य 12 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है.
बता दे कि दिल्ली पुलिस ने सभी आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी आरोपी संक्रिय अपराधी है जो चोरी, डकैती की अपराधों को अंजाम देते है. दिल्ली पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था. और जांच जारी है.
Leave a comment