
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में रोजाना ही चोरी खबरे आ रही है. लाकडॉउन के दौरान चोरों ने आंतक मचा रखा है. पुलिस प्रशासन के लाख कोशिशों के बावजूद आपराधिक तत्व अपना पैर पसार से नहीं चुक रहे है. आए दिन दिल्ली में चोरी की घटनाएं सामने आ रही है. यहां कई महीनों से चोरी की कई वारदातें सामने आई हैं. ताजा घटना के अनुसार, 31 मई 2021 को पश्चिमी दिल्ली इलाके से दिल्ली पुलिस ने तीन शातिर चोर को गिरफ्तार किया है. जो रात के अंधेरे का फायदा उठा कर चोरी के वारदातों को अंजाम देते थे.
राजौरी गार्डन के एसीपी और एसएचओ के निर्देशन में तिलक नगर, सुभाष नगर, मायापुरी इलाके में रात की पट्रोलिंग के दौरान दिल्ली पुलिस की टीम ने तीनों जगहो से संदिग्ध चोरों को गिरफ्तार किया है. तीनों जगहों के चोरों का पास से स्कुटी बरामद हुई है. साथ ही पुलिस ने कुछ चोरी की चीजें बरामद की है.बता दे कि दिल्ली पुलिस की पेट्रोलिंग टीम सुभाष नगर के मिलाप मार्केट पहुंची तोवहां एक संदिग्ध व्यक्ति स्कूटी पर आते देखा गया. पेट्रोलिंग टीम ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन पुलिस टीम को देखकर उसने भागने का प्रयास किया. दिल्ली पुलिस के टीम की मुस्तैदी के कारण आरोपी पर काबू में कर लिया गया.
दिल्ली पुलिस द्वारा पूछताछ पर पता चला कि आरोपी का नाम रोहित उल्फ लव उल्फ जादू की उम्र 22 साल है और वह दिल्ली के बड़ी मस्जिद, गुरुद्वारा के पास, तिहाड़ गांव, के इलाके का रहने वाला है. पुलिस ने छानबिन से पाया कि आरोपी ने मोती नगर से स्कूटी चोरी की है. आरोपी से अधिक पूछताछ पर दो अन्य चोरो को भी गिरफ्तार किया गया. आरोपी के बताए अनुसार उन दो अन्य चोरो को चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया. आरोपी इससे पहले तिलक नगर पुलिस थाने में डकैती के एक मामले में शामिल है.
इसके साथ ही तिलक नगर इलाके में दिल्ली पुलिस की पेट्रोलिंग टीम रात को जब गस्त लगा रही थी. तब उन्होंने एक स्कूटी पर दो लड़कों को आते हुए देखा, दोनों लड़के पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. पेट्रोलिंग टीम ने जब उनसे भागने का कारण पूछा गया तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया.दिल्ली पुलिस द्वारा पूछताछ पर पता चला कि आरोपी का नाम अमन शर्मा है आरोपी की उम्र 22 साल है और वह दिल्ली के डीडीए कॉलोनी, ख्याला इलाके का रहने वाला है. पुलिस के पूछताछ करने पर पाया कि स्कूटी राजौरी गार्डन से चोरी की हुई है. दिल्ली पुलिस द्वारा आरोपियों की सरसरी तलाशी लेने पर स्कूटी से पांच एक्साइड बैटरी भी बरामद हुई. बता दे कि आरोपी पहले 7 आपराधिक मामलों में शामिल है.
इसके अलावा मायापुरी इलाके के दिल्ली पुलिस पेट्रोलिंग टीम रात को जब गस्त लगा रही थी. तब उन्होंने एक स्कूटी पर दो लड़कों को आते हुए देखा, दोनों लड़के पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया.दिल्ली पुलिस द्वारा पूछताछ पर पता चला कि आरोपी का नाम अविनाश उल्फ बिली है. आरोपी की उम्र 22 साल है और वह दिल्ली के खजान बस्ती, माया पुरी, फेज- II इलाके का रहने वाला है. दिल्ली पुलिस द्वारा आगे की पूछताछ से आरोपी ने खुलासा किया कि उसने हरि नगर इलाके से स्कूटी चोरी की थी. वही आरोपी के पास से एक चोरी का मोबाइल मिला है. आरोपी पहले 03 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है
बता दे कि दिल्ली पुलिस ने सभी आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी आरोपी संक्रिय अपराधी है जो चोरी, डकैती की अपराधों को अंजाम देते है. दिल्ली पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था. और जांच जारी है.
Leave a comment