Delhi police: पहले अवैध शराब माफिया पर शिकंजा, फिर शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Delhi police: पहले अवैध शराब माफिया पर शिकंजा, फिर शातिर चोर को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है. दिल्ली में बढ़ रहे चोरी और अवैध शराबों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए दिल्ली पुलिस लगातार काम कर रही है. लॉकडॉउन के कारण शराब की बिक्री बंद हो चुकि है जिस कारण अवैध शराब की बिक्री बढ़ती जा रही है. ताजा घटना राजौरी गार्डन और विकास पुरी की है. जिसमें दिल्ली पुलिस ने दो ऐसे शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. जो रात के अंधेरे का फायदा उठा कर चोरी और अवैध शराब का बिक्री के वारदात को अंजाम देते थे.

बता दें कि पश्चिमी दिल्ली के पुलिस आयुक्त उर्विज गोयल के अनुसार विकास पुरी इलाके में दिल्ली पुलिस की एक टीम को 1 जून 2021 की रात में पेट्रोलिंग के दौरान गुप्त सूचना मिली की एक व्यक्ति इंदिरा कैंप नंबर 4 के पास कुछ मात्रा में अवैध शराब बेचने जा रहा है. जिसके तहत दिल्ली पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने कार्रवाई शुरू की.

जब पेट्रोलिंग की टीम वहां पहुंची तो देखा कि एक संदिग्ध व्यक्ति बैग ले जा रहा है. पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया. पुलिस टीम को देख उसने भागने का प्रयास किया. इसके बाद, कर्मचारियों की मुस्तैदी के कारण, उसे काबू में कर लिया गया. सरसरी तलाशी लेने पर टीम को बैग में 103 क्वार्टर देसी शराब मिली बरामद की. जिसे हरियाणा में बनाया गया था.

दिल्ली पुलिस की पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह इस देसी शराब को विकासपुरी और आसपास के इलाके में बेचने जा रहा था. बता दे कि दिल्ली पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम सूरज पाल है. और उसकी उम्र 22 साल है. वह उत्तम नगर के जेजे कॉलोनीऔर शिव विहार का रहने वाला है.

इसके साथ ही पश्चिमी दिल्ली के पुलिस आयुक्त उर्विज गोयल ने बताया कि 30 मई 2021 को राजौरी गार्डन पुलिस स्टेशन में दो ई-रिक्शा की बैटरी और एक मोबाइल चोरी होने का शिकायत दर्ज किया गया था. जिसके तहत एसीपी अनिल कुमार शर्मा के पर्यवेक्षण में दिल्ली पुलिस की एक टीम ने आरोपी की छानबीन शुरू की.

जिसके बाद पुलिस टीम ने तकनीकी निगरानी की मदद से दो व्यक्तियों को रघुबीरम नगर के सेंट्रल स्कूल के पास से आरोपी सूरज उर्फ चुस्सी को पकड़ा गया. बता दे कि सूरज उर्फ चुस्सी की उम्र 21 वर्ष है. आगे की पूछताछ से आरोपी ने सभी जुर्म को कबूल कर लिया. दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से दो चोरी की ई-रिक्शा की बैटरी, एक चोरी का मोबाइल फोन, पांच चोरी की मोटरसाइकिल बैटरी बरामद की गई.

दिल्ली पुलिस के द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी सूरज पाल पर एक्साइज के तहत मामला दर्ज किया गया है. और इसी के साथ दिल्ली पुलिस की जांच जारी है.

Leave a comment