
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में लाकडॉउन के दौरान पिछले कुछ दिनों से चोरों ने आंतक मचा रखा है. पुलिस प्रशासन के लाख कोशिशों के बावजूद आपराधिक तत्व अपना पैर पसार रहे है. आए दिन दिल्ली में स्नैचिंग, चोरी की घटनाएं सामने आ रही है.यहां कई महीनों से चोरी की कई वारदातें सामने आई हैं. ताजा घटना के अनुसार, विकासपुरी इलाके में पट्रोलिंग के दौरान दिल्ली पुलिस ने तीन कार चोरो को गिरफ्तार किया है.
बता दे कि दिल्ली के विकासपुरी इलाके में कास्टेबल मुकेश पट्रोलिंग कर रहे थे. मुकेश को एसएचओ विकास पुरी के निर्देशन में पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात किया गया था.इस दौरान आउटर रिंग रोड पर इंस्पेक्टर महेन्द्र दहिया एवं तिलक नगर के एसीपी श्री. सुरेंद्र कुमार भी तैनात थे. गश्त के दौरान सी.टी. मुकेश को एक सैंट्रो कार पर शक हुआ, उन्होंने रुकने का इशारा किया. जिसमें 02 संदिग्ध व्यक्ति योगेश, राहुल कुमार को गिरफ्तार किए गया.
दिल्ली पुलिस के अनुसार पूछताछ से पता चला कि कार चोरी की थी, जो कि मुर्खिजी नगर से चोरी की गई थी. पकड़े गए दोनों व्यक्तियों ने अपने तीसरे सहयोगी के बारे में खुलासा किया कि काली उर्फ राजू है, वह आदतन चोरी की संपत्ति का रिसीवर है.
इसके बाद ही काली उर्फ राजू को गिरफ्तार करने के लिए एसआई इंद्रजीत के निर्देशन में, एचसी पवन, कास्टेबल राजबीर, कास्टेबल राजेश, कास्टेबल सुभे सिंह की एक टीम बनाया गया है. जिसके तहत 02 और चोरी के वाहन जिसमें 1 चोरी होंडा सिटी कार, और एक सेंट्रो कार बरामद किए गए. दिल्ली पुलिस के अनुसार जांच जारी है.
बता दे कि काली राजू टेलीफोन रोड, बुद्ध विहार, रोहिणी का रहने वाला है. इसी के साथकाली पहले से ही 22 अधिक आपराधिक मामलों में शामिल है. वही योगेश सैनी, बुद्ध विहार, फेज-2, रोहिणीका रहने वाला है. वह पहले से ही 05 आपराधिक मामलों में शामिल है. राहुल कुमार उर्फरमेश चंद, दाल मील रोड, बुद्ध विहारका रहने वाला है.
Leave a comment