Search KhabarFast

Press ESC to close

बम धमकी का खेल खत्म! दिल्ली पुलिस ने आरोपी को मैसूर से धर दबोचा, 1000 से ज्यादा बार फैलाई झूठी दहशत

बम धमकी का खेल खत्म! दिल्ली पुलिस ने आरोपी को मैसूर से धर दबोचा, 1000 से ज्यादा बार फैलाई झूठी दहशत

Delhi Newsराजधानी दिल्ली में लगातार मिल रही धमकियों के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कर्नाटक के मैसूर से 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने पूरे देश में कई संस्थानों, हाई कोर्ट और सरकारी दफ्तरों को निशाना बनाते हुए 1,000 से ज़्यादा झूठे धमकी भरे मैसेज भेजे थे।

जानकारी के मुताबिक, भेजी गई धमकियां ईमेल के ज़रिए भेजी गई थीं। कई राज्यों में मामले दर्ज किए गए हैं। शुरुआती जांच से पता चलता है कि उस व्यक्ति की मानसिक स्थिति स्थिर नहीं है। उसे आज दिल्ली लाया जाएगा, जिसके बाद गहन जांच की जाएगी।बता दें कि गिरफ्तारी के बाद श्रीनिवास के आवास की तलाशी ली गई, तलाशी के दौरान उसके घर एक लैपटॉप जब्त कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी इसी किराये के मकान से लगातार झूठी धमकियां दे रहा था।  

पिछले कई महीनों से मिल रही धमकियां

आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में समेत देश के कई राज्यों में पिछले दिनों कई स्कूलों, कॉलेजों, अदालतों और सरकारी कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी दी जा रही थी। जिसके बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ता को आपातकालीन कार्रवाई शुरू करनी पड़ी। इसके यह सभी धमकियां झूठी निकली और लोगों को काफी ज्यादा राहत मिली।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के रोहतक में फिर ताबड़तोड़ फायरिंग, सीमेंट स्टोर पर चलाई गोलियां, व्यापारी हुआ घायल

Rohtak Firing: हरियाणा के रोहतक में एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात हमलावरों ने व्यापारी प्रवीण सैनी को गोली मार दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। हमलावरों ने तीन चार राउट फायरिंग की। जिसमें से एक गोली प्रवीण को लग गई। घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करा दिया।

कैलिफोर्निया में गैंगवार...काका राणा की हत्या का दावा, गैंग्स के बीच बढ़ी टकराव

अमेरिका में भारतीय गैंगस्टरों की गतिविधियां लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। हाल के दिनों में वहां गैंगवार और हत्याओं की घटनाएं सामने आ रही हैं।

नौकरी के पहले दिन ही टोलकर्मी के जीवन का हुआ अंत! ड्राइवर ने कुचलकर मार डाला

Haryana News:कोई सपने में नहीं सोच सकता है कि नौकरी का पहला दिन उसके लिए जीवन का आखिरी दिन बन जाएगा। चंद रुपए का टोल बचान के लिए एक रोडवेज ड्राइवर ने 22 साल के कपिल को रौंद कर मार डाला। शुक्रवार यानी 10 अप्रैल को वह पहले ही दिन ड्यूटी पर आया था और इस हादसे में उसकी जान चली गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast