
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में रोजाना ही चोरी घटनाएं समाने रही है. पुलिस प्रशासन के लाख कोशिशों के बावजूद आपराधिक तत्व अपना पैर पसार से नहीं चुक रहे है. लगातार में दिल्ली में चोरी, लूटपाट,छीना झपटी की घटनाएं सामने आ रही है. ताजा घटना के अनुसार, आज को पश्चिमी दिल्ली इलाके से दिल्ली पुलिस ने दो ऐसे शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. जो अकेलेपन और रात के अंधेरे का फायदा उठा कर चोरी और लूटपाट के वारदातों को अंजाम देते थे.
पश्चिमी दिल्ली के पुलिस आयुक्त उर्विज गोयल ने बताया कि 24 मई 2021 एवं 31 मई 2021 को के बीच राजौरी गार्डन क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों द्वारा छीना-झपटी व लूट की दो घटनाएं को अंजाम दिया गया था. जिस कारण राजौरी गार्डन के क्षेत्र में स्नैचिंग और डकैती की इसी तरह की घटनाओं पर नजर रखने के लिए हमने एक रणनीति बनाई थी.
जिसके लिए हमने एक टीम का गठन किया. टीम में एसआईअमित कुमार, आईसी/पीपी सुभाष नगर, पीएसआई मोहित चाहर, पीएसआई मंजीत कुमार, सीटी अशोक, सीटी अशोक शामिल थे. इस टीम का देखरेख इंस्पेक्टर अनिल शर्मा और पर्यवेक्षण राजौरी गार्डन के एसएचओ संजय शर्मा कर रहे थे. टीम को डकैती और स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने का काम सौंपा गया था.
तकनीकी सर्विलांस की मदद से यह सामने आया कि आरोपी हरपिंदर उर्फ हनी और उसके सहयोगी सरबजीत उर्फ हैरी ने लूट और स्नैचिंग की उपरोक्त दोनों घटनाएं की हैं, जिन्हें हाल ही में जमानत पर रिहा किया गया था. जेल से बाहर आने के बाद, वे फिर से आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गए और अपनी पहचान छुपाने के लिए तड़के ही स्नैचिंग और डकैती की घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया.
दिल्ली पुलिस के टीम ने 07 जून 2021 को आरोपी हरपिंदर उर्फ हनी की हरकत की गुप्त सूचना मिली थी. तदनुसार, दिल्ली पुलिस ने गुरु नानक पब्लिक स्कूल, सुभाष नगर के पास एक जाल बिछाया गया, जहां उन्हें बिना पंजीकरण प्लेट एन-टीआरओक्यू स्कूटी पर पकड़ा गया. आरोपी के पास से एक बटन चालित चाकू बरामद किया गया है, जिसका उपयोग उक्त लूट के मामले में किया गया था. बरामद स्कूटी पीएस ख्याला के इलाके से चोरी की पाई गई, जिसका इस्तेमाल इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर स्नैचिंग की घटना में किया गया था.
इसके आलावा पश्चिमी दिल्ली के पुलिस आयुक्त उर्विज गोयल ने बताया कि 8 जून 2021 को एचसी संदेश, सीट पवन, सीटी विकास और सीटी सुभाष, राजौरी गार्डन के एसएचओ अनिल शर्मा और एसीपी संजय शर्मा के समग्र पर्यवेक्षण में एक टीम राजौरी गार्डन इलाके में तैनात थी. इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के लिए के लिए स्टाफ को जानकारी दी गई.
इस चेकिंग के दौरान टीम ने मोटरसाइकिल पर एक संदिग्ध व्यक्ति को आते हुए देखा. पुलिस टीम को देख व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस कर्मियों की मुस्तैदी के कारण वह काबू में आ गया. जांच करने पर उक्त मोटरसाइकिल राजौरी गार्डन से चोरी की मिली. पुलिस द्वारा लगातार पूछताछ करने पर आरोपी के बताए अनुसार निशानदेही पर तिलक नगर क्षेत्र से चोरी की एक और मोटरसाइकिल बरामद की गई.
Leave a comment