
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में दिल्ली पुलिस ने लापता लड़की को बरामद कर लिया है. पुलिस ने 46 दिनों छानबीन के बाद पुलिस ने लड़की को दिल्ली के बदरपुर इलाके से बरामद किया है. पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
राजौरी गार्डन के पुलिस थानें 23 अक्टूबर को एक 15 साल की लड़की के अपहरण की शिकायत दर्ज की गई थी. पुलिस ने लड़की की तालाश के लिए एक टीम बनाई. इस टीम ने सभी एजेंसियों को भेजी गई अपहृत लड़की की तत्काल जानकारी और अपहृत लड़की के फेसबुक, मेसेंजर, व्हाट्सएप और सभी संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट की सीडीआर डिटेल की विस्तृत जांच की गई. लेकिन लड़की का कोई सुराग हाथ नहीं लगा.
पुलिस की अनुसार दिल्ली पुलिस ने फिर एक योजना बनाई. इस योजना के तहत पुलिस ने गांव- पिंगवा, गांव- गोविंद गढ़ जिला- नूंह-मेवात के विभिन्न स्थानों पर छापा मारा, 50 से अधिक सीसीटीवी की जांच में अपहृत लड़की और आरोपियों की तलाश की गई। हालांकि, छापेमारी टीम की सतर्कता, कड़ी मेहनत और बुद्धिमत्ता ने मुख्य आरोपी शोएब खान एस / ओ तैयब हुसैन को दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर के पास गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के गिरफ्तार कर उसे भेज दिया है.
Leave a comment