
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल को आउट ऑफ टर्नप्रमोशन दिया गया. महिला कांस्टेबल सीमा ढाका की तैनाती समयपुर बादली थानेमें थी. इस महिला कांस्टेबल ने 75 दिनों में 76 लापता बच्चों को ढूंढकरएक मिसाल पेश की है. उन सभी बच्चों को उनके परिवार वालों के पास पहुंचा दिया गया है. इस शानदार कार्य के लिए दिल्ली पुलिस के कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने कांस्टेबल सीमा को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दी है.
सीमा ढांका अब दिल्ली पुलिस की एएसआई बन गई है. सीमा दिल्ली पुलिस की पहली पुलिसकर्मी बनी है जिन्हें यह खिताब दिया गया है. इस कार्य के बाद सीमा की चारों ओर प्रशांसा हो रही है. उन्हें लेडी सिंघम भी कहा जा रहा है. सीमा ढाका ने केवल ढाई महीने ही 76 बच्चों ढूंढ निकाला. इन सभी बच्चों में से 54 बच्चों में से 14 साल से कम बताई जा रही है. इन सभी बच्चों को दिल्ली, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और पंजाब से रिहा कराया गया.
वहीं इस पूरे मामले सीमा ढाका ने कहा कि उन्होंने दिल्ली, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और पंजाब के बच्चों को रिहा कराया गया है. उन्होंने कहा कि इन मामलों पर में कई महिनों से काम कर रही थी. इसके साथ ही उन्होंने अपने सीनियर अफसरों का धन्यावाद भी किया. उन सभी अफसरों ने उनको काफी पेरित किया था.
Leave a comment