दिल्ली पुलिस को मिले दो अहम सुराग, आफताब को कड़ी सजा दिलाने में मिलेगी मदद

दिल्ली पुलिस को मिले दो अहम सुराग, आफताब को कड़ी  सजा दिलाने में मिलेगी मदद

नई दिल्ली: श्रद्धा हत्याकांड में पुलिस दिल्ली समेत कई राज्यों की छानबीन कर रही हैं। इस बीच दिल्ली  पुलिस को दो अहम सुराग मिले हैं। बता दें कि पुलिस को श्रद्धा की अंगूठी और हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद किया हैं। पुलिस को अंगूठी आफताब की दूसरी गर्लफ्रेंड से बरामद की हैं।

दरअसल पुलिस को अब वो अहम सुराग मिलने लगे हैं जिससे उसे सजा दिलाई जा सकती हैं। बता दें कि दिल्ली पुलिस को हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद कर लिया हैं।  वहीं पुलिस को श्रद्धा  की अंगूठी बरामद की हैं। यह अंगूठी आफताब की दूसरी गर्लफ्रेंड से बरामद की हैं। बता दें कि आफताब अपनी दूसरी गर्लफ्रेंड को उस फ्लैट पर लेकर आता था जिसमें वह श्रद्धा के साथ रहता था।

पुलिस को हैं इन सबूतों की जरूरत

बता दें कि आरोपी ने हत्या के बाद श्रद्धा का मोबाइल फोन फेंक दिया था लेकिन हत्या के बाद भी वह श्रद्धा के सोशल मीडिया अकाउंट का इस्तेमाल लगातार कर रहा था। श्रद्धा का मोबाइल फोन अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

वहीं घटना को अंजाम देते वक्त पूरे घर में खून ही खून हो गया होगा। खून से सने श्रद्धा और आफताब के कपड़े भी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। 

वहीं दिल्ली पुलिस को श्रद्धा के सिर के कई बाल बरामद हुए हैं, लेकिन अभी तक श्रद्धा का सिर नहीं मिला है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि आफताब नाम के शख्स ने अपनी ही प्रमिका की हत्या कर दी थी और उसके शव के 35 टुकड़े कर महरौली के जंगलों में फेंका दिया था। ये मामला तब खुला जब श्रद्धा ने परुवार वालों से बात करनी बंद कर दी और काफी दिन बीत जाने के बाद पिता को शक हुआ और आफताब के खिलाफ मामला दर्ज करवाई जिसके बाद कार्रवाई की गई और धीरे-धीरे मामला समझ में आने लगा हालांकि भी पूरी तरह से केस खुला नहीं हैं पुलिस इस पर अपनी सख्त से सख्त कार्रवाई कर रही हैं।

Leave a comment