दिल्ली पुलिस ने ISIS के एक मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 2 आतंकी गिरफ्तार, बना रहे ब्लास्ट करने की योजना

दिल्ली पुलिस ने ISIS के एक मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 2 आतंकी गिरफ्तार, बना रहे ब्लास्ट करने की योजना

Delhi News: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISIS के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस आतंकी संगठन के दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बताया, "दोनों संदिग्ध आतंकवादियों में से एक दिल्ली का रहने वाला है। दूसरा मध्य प्रदेश का है। दिल्ली के भीड़-भाड़ वाले इलाके निशाने पर थे।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विशेष प्रकोष्ठ प्रमोद कुमार कुशवाहा ने कहा, "आतंकियों में एक आतंकी दिल्ली का रहने वाला है और दूसरा भोपाल का रहने वाला है। स्पेशल सेल की टीम ने इन 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन्हें 16 और 18 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। ये दिल्ली में अधिक भीड़भाड़ वाले इलाके में ब्लास्ट करने की योजना बना रहे थे। इनके पास से टाइमर के तौर पर इस्तेमाल होने वाली एक घड़ी मिली है। ID बनाने के लिए तस्वीरें मिली है। इनके पास एक ISIS का झंडा और कपड़े मिले हैं। इन्होंने साउथ दिल्ली के एक मॉल को निशाना बनाने की कोशिश की थी।

दो आतंकी ISIS मॉड्यूल का हिस्सा थे

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकी ISIS मॉड्यूल का हिस्सा थे। यह लोग IED ब्लास्ट करने की अवस्था में थे। यह दोनों फिदायीन हमले की भी ट्रेनिंग ले रहे थे। फिलहाल, गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकवदियों से खुफिया एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं, ताकि मॉड्यूल के अन्य सदस्यों को पकड़ा जा सके।

 

Leave a comment