देश के सबसे बड़े चोर पर ईडी का शिकंजा, लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में जानकर उड़ जाएंगे होश

देश के सबसे बड़े चोर पर ईडी का शिकंजा, लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में जानकर उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली: भारत का सबसे बड़ा कार चोर अनिल चौहान दिल्ली के पुलिस ने असम से गिरफ्तार कर लिया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि, देश के सबसे बड़े चोर अनिल चौहान पर करीब 5 हजार से ज्यादा कार चुराने का आरोप है, जो इस चोर ने देश के अलग-अलग हिस्सों से उठाई है। इसके अलावा अनिल पर हत्या, आर्म्स एक्ट और तस्करी के 180 मामलों में शामिल है। वहीं अब अगर आप इस चोर के लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में सुनेंगे तो आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे।

बता दे कि, पुलिस के द्वारा इस बात का दावा किया गया है कि अनिल देश का सबसे बड़ा चोर है और उसने कथित तौर पर पिछले 27 वर्षो में पांच हजार से अधिक कारों की चोरी की है। मध्य दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने गुप्त सूचना के बाद देशबंधु गुप्ता रोड इलाके से उसे धर दबोचा है।  पुलिस के मुताबिक, अनिल फिलहाल हथियारों की तस्करी में शामिल है। वह कथित तौर पर उत्तर प्रदेश से हथियार लेकर पूर्वोत्तर राज्यों में प्रतिबंधित संगठनोंको आपूर्ति कर रहा था। इसके अलावा ऐसा कहा जा रहा है कि अनिल चौहान 1995 में दिल्ली के खानपुर इलाके में रहता था और ऑटो चलाया करता था। इसके बाद धीरे-धीरे उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा।

वहीं पुलिस ने कहा कि 52 वर्षीय अनिल की दिल्ली, मुंबई और उत्तर पूर्व में काफी संपत्ति है। वह एक लग्जरी लाइफ स्टाइल में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, अनिल फिलहाल हथियारों की तस्करी में शामिल है। वह कथित तौर पर उत्तर प्रदेश से हथियार लेकर पूर्वोत्तर राज्यों में प्रतिबंधित संगठनों को आपूर्ति कर रहा था।

ED ने अनिल चौहान के खिलाफ PMLA के तहत रेड कर उसकी प्रॉपर्टी भी जब्त की थी। अनिल चौहान की गिरफतरी के दौरान उसके पास से 6 देसी तमंचे और 7 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, अनिल चौहान के पिता आर्मी में लेटफ्टिनेंट देशराज चौहान थे। अनिल चौहान फिलहाल असम जे तेजपुर में अपना ठिकाना बनाया हुआ था।

Leave a comment