Delhi crime: चेन स्नैचर गिरोह पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा

Delhi crime: चेन स्नैचर गिरोह पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. पुलिस प्रशासन के लाख दावों के बावजूद बदमाश बेखौफ होकर एक के बाद एक आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे हैं. आए दिन दिल्ली में स्नैचिंग की वारदात सामने आ रही थी. ऐसा ही एक मामला पश्चिमी दिल्ली के सामने आया है. दिल्ली पुलिस ने दो ऐसे चैन स्नैचर को गिरफ्तार किया है. जो लोगों से रास्तें में चेन छिनते थे.

जानकारी के अनुसार पश्चिमी दिल्ली पुलिस को दो चेन स्नैचरों की एक गुप्त सूचना मिली थी. जिसके तहत पश्चिमी जिले के उपायुक्त उर्विजा गोयल ने इंस्पैक्टर नरेंद्र कुमार के निगरानी में एक टीम का गठन किया गया. एक गुप्त अभियान के तहत उनकी टीम ने रमेश नगर मेट्रों स्टेशन , नजफगढ़ रोड के पास मोती नगर, दिल्ली की ओर एक रणनीतिक जाल बिछाया और दो चेन स्नैचरों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी को उस समय पकड़े गए जब वे सफेद रंग की स्कूटी पर आ रहे थे.

दिल्ली पुलिस अधिकार के अनुसार दोनों आरोपियों तलाशी करने पर दो छीनी हुई सोने की चेन और एक छीनी हुई सोने की कान की अंगूठी बरामद हुई. ये सारी चीजें राजौरी गार्डन, हरि नगर और ख्याला के क्षेत्र से छीनी गई थी. बता दें कि पुलिस अधिकारी के अनुसार 30रोहित उर्फ (अजु) और 22वर्षिय अर्जुन उर्फ (नेपो) रघुवीर नगर का रहने वाले है.

इसी के साथ दिल्ली पुलिस ने इन पर चार चोरी का केस दर्ज कर लिया है और जांच को आगे बढ़ाने की कार्रवाही कर रही है.

 

Leave a comment