पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का किया उद्घाटन, बोले-भविष्य के लिए तैयार भी है

पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का किया उद्घाटन, बोले-भविष्य के लिए तैयार भी है

Global Expo 2025: प्रधानमंत्री मोदी ने भारत मंडपम में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि "भारत की ऑटोमोटिव इंडस्ट्री ज़बरदस्त भी है और भविष्य के लिए तैयार भी है।"भारत की ऑटो इंडस्ट्री पिछले साल में लगभग 12% की दर से आगे बढ़ी है। इतनी कई देशों की आबादी नहीं है जितनी भारत में हर साल गाड़ियां बिक रही हैं।"

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि पिछली बार जब मैं आपके बीच आया था, तब लोकसभा के चुनाव ज्यादा दूर नहीं थे। उस दौरान मैंने आपके सबके विश्वास के कारण कहा था कि अगली बार भी 'भारत मोबिलिटी एक्सपो' में जरूर आऊंगा। देश ने तीसरी बार हमें आशीर्वाद दिया, आप सभी ने मुझे यहां बुलाया, इसके लिए मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भारत मोबिलिटी एक्सपो का दायरा काफी बढ़ गया है। पिछली बार 800 से ज्यादा exhibitor ने हिस्सा लिया, 1.5 लाख से ज्यादा लोगों ने विजिट किया। इस बार भारत मंडपम के साथ-साथ द्वारका के यशोभूमि और ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में भी ये एक्सपो चल रहा है।

आज का युवा ऊर्जा से भरा हुआ है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले 5-6 दिनों में बहुत बड़ी संख्या में लोग यहां आएंगे। अनेक नई गाड़ियां भी यहां लॉन्च होने वाली हैं। ये दिखाता है कि भारत में Mobility के भविष्य को लेकर कितनी positivity है। उन्होंने कहा कि आज का भारत aspirations से भरा हुआ है, युवा ऊर्जा से भरा हुआ है। यही aspirations हमें भारत की ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में दिखाई देती है। बीते साल में भारत की ऑटो इंडस्ट्री करीब 12% की ग्रोथ से आगे बढ़ी है। Make In India, Make for the World के मंत्र पर चलते हुए अब export भी बढ़ रहा है। विकसित भारत की यात्रा, मोबिलिटी सेक्टर के भी अभूतपूर्व ट्रांसफॉर्मेशन की, कई गुना विस्तार की यात्रा होने वाली है।

Leave a comment