
न
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ते जा रहे है. आए दिन एटीएम मशीन से चोरी की कई घटनाएं सामने आती रहती हैं, ऐसा ही एक मामला 2018 में पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन के पुलिस थाने में दर्ज हुआ था. इसके बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू की थी.दिल्ली पुलिस ने एटीएम में पैसे डालने वाले दो कर्मचारियों गिरफ्तार कर लिया है. इन दोनो आरोपी ने एटीएम मशीन में पैसे डालते वक्त चार लाख रुपये की चोरी थी.
दिल्ली पुलिस के पास एक शिकायत आई थी. जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि एटीएम में नकदी लोड करने गए कैश कस्टोडियन आरोपी ओम प्रकाश तिवारी और राकेश कुमार को 17.03.2018 के दिन एटीएम मशीन में 2.97 करोड़ रुपये भरने को दिया गया था. तब उन्होंने 2.97 करोड़ रुपये ना भरकर 2.93 करोड़ रुपये ही मशीन में डाले. दोनो की मिलीभगत से एटीएम से चार लाख रुपये चुराए गए.शिकायत मिलने के बाद राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने इस मामले में दोनो आरोपीयों को गिरफ्तार किया है.
दिल्ली पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी राकेश कुमार 23.06.2018 को गिरफ्तार किया गया था. जबकि आरोपी ओम प्रकाश जांच में शामिल नहीं हो पाया और फरार हो गया था. दिल्ली पुलिस लगातार उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी. लेकिन वह हर बार फरार हो जाता था. फरार आरोपी ओम प्रकाश तिवारी का पता लगाने के लिए राजौरी गार्डन थाने में एसीपी संजय शर्मा टीम ने उसे बुराड़ी के पास से पकड़ लिया आगे की जांच जारी की है.
Leave a comment