इस दिन से शुरु होंगे महिला सम्मान योजना के रजिस्ट्रेशन, जानें किन महिलाओं को मिलेगा स्कीम का लाभ

इस दिन से शुरु होंगे महिला सम्मान योजना के रजिस्ट्रेशन, जानें किन महिलाओं को मिलेगा स्कीम का लाभ

Mahila Samman Yojana Registration: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आ चुकी है। चुनाव से पहले पार्टी ने वादा किया था कि उनकी सरकार बनने के बाद दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500रुपये दिए जाएंगे। 27साल बाद सत्ता में आने के बाद बीजेपी अपने वादे को पूरा करते नजर आ रही है। 08मार्च से महिला सम्मान योजना का रजिस्ट्रेशन शुरु हो जाएगा।

08मार्च से शुर होंगे रजिस्ट्रेशन

भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद पार्टी ने महिला सम्मान योजना के रजिस्ट्रेशन का ऐलान कर दिया है। रजिस्ट्रेशन महिला दिवस के दिन यानी 08मार्च से शुरु होगी। रजिस्ट्रेशन की प्रकिया पूरी होने के बाद महिलाओं के खाते में हर महीने 2,500रुपये भेजे जाएंगे। 

किन महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ?

दरअसल, महिला सम्मान योजना के तहत दिल्ली की सभी महिलाओं के हर खाते में हर महीने 2,500रुपये भेजे जाएंगे। योजना के तहत जो महिलाएं आर्थिक रूप से कमजोर हैं, वो इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। इसी के साथ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।

किन महिलाओं को नहीं मिलेगा योजना का लाभ?

दरअसल, महिला सम्मान योजना के तहत दिल्ली की सभी महिलाओं के हर खाते में हर महीने 2,500 रुपये भेजे जाएंगे। लेकिन इसके बाबजूद कुछ ऐसी भी महिलाएं हैं, जिन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। बता दें, जो महिलाएं  सरकारी नौकरी करती हैं उन्हें इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा जो महिलाएं इनकम टैक्स का रिटर्न भरती हैं, उन्हें सरकार की इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसी के साथ जिन महिलाओं को पेंशन मिलती हैं, वो इस योजना का लाभ नहीं ले सकती।

Leave a comment