Delhi: विधानसभा चुनाव से पहले एलजी का बड़ा ऐलान, बस मार्शल के बाद अब नर्सों की होगी भर्ती

Delhi: विधानसभा चुनाव से पहले एलजी का बड़ा ऐलान, बस मार्शल के बाद अब नर्सों की होगी भर्ती

LG Approved Recruitment Of Health Workers: दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने एक बड़ा ऐलान किया है। उपराज्यपाल ने दिल्ली के अस्पतालों में स्वास्थ्यकर्मियों की कमी को दूर करने के लिए 1463 स्वास्थ्य कर्मियों की तत्काल भर्ती के लिए मंजूरी दे दी हैं। इन कर्मियों में 701 नर्स और 762 पैरामेडिकल स्टाफ शामिल हैं। इससे पहले दिल्ली सरकार की तरफ से DTC  बसों में मार्शल की तुरंत नियुक्ति संबंधी प्रस्ताव को बी मंजूरी मिली थी।

एलजी ने ये भर्ती ICSIL, NICSI, BECIL, HLL जैसे पीएसयू के जरिए करने के लिए मंजूरी दी है। इसके माध्यम से सीधी भर्ती कोटा के तहत अस्पताल रिक्रूटमेंट कर सकेंगे।

एलजी ने लिया फैसला

एलजी ने ये फैसला 13 फरवरी को स्वास्थ्य सेवा पर दिल्ली हाई कोर्ट की टिप्पणियों के बाद गठित डॉ. एसके सरीन समिति की सिफारिश पर लिया है।  हाई कोर्ट ने स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे और अस्पताल में बिस्तरों की कमी पर सवाल उठाया था। इसके साथ, शहर की आबादी के आधार पर स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित करने का निर्देश दिया था। 

हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने की जरूरत

दिल्ली की स्थिति को देखते हुए कोर्ट ने एक समिति गठित की थी। जिसमें डॉ. सरीन की समिति को दिल्ली के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवा संसाधनों के अनुकूलन का कार्य सौंपा गया था। इसके अलावा कोर्ट ने दिल्ली सरकार को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था। इसलिए दिल्ली की बढ़ती जनसंख्या को देखते हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है।

समिति ने शहर में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा देने के लिए नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी को गंभीर मुद्दा बताया था। जिसके बाद एलजी ने दिल्ली के अस्पतालों में 1463 स्वास्थ्य कर्मियों की तत्काल भर्ती के लिए मंजूरी दे दी हैं। इससे पहले दिल्ली सरकार ने कैबिनेट बैटक में बस मार्शलों को स्थायी नियुक्ति को लेकर प्रस्तावर पारित किया। इसके बाद इसे मंजूरी के लिए एलजी को भेजा गया था।  

Leave a comment