
Delhi Winter Season Weather: दिसंबर की सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले दो दिनों से लगातार न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज हो रहा है, जो सामान्य से कम है। तो वहीं, आज का न्यूनतम तापमान गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ऐसे में आज सुबह इस मौसम की सबसे सर्द सुबह रही।
बता दें, दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में रात और तड़के सुबह की ठंड बढ़ने लगी है। यानी तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। IMD के अनुसार, 8 दिसंबर के बाद दिल्ली में सर्दी बढ़ेगी। इसी के साथ पारे में गिरावट की संभावना जताई है।
कैसा रहेगा आज का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह के समय धुंध छाई रहेगी। वहीं, दिन में मौसम साफ रहेगा। लेकिन तापमान में और ज्यादा गिरावट की संभावना है। लोगों को ठंड को लेकर किसी भी स्तर पर कोताही बरतने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि 12 दिसंबर तक लगातार तापमान में गिरावट का अनुमान है।
आज सीजन की सबसे सर्द सुबह
दिल्ली का न्यूनतम तापमान गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। आज सुबह इस मौसम की सबसे सर्द सुबह रही। बता दें, कल तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यानी आज के तापमान में लगभग डेढ़ डिग्री की गिरावट हुई है, जो सामान्य से लगभग 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे है।
IMDके अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। बताया जा रहा है कि सोमवार से बुधवार तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। जिसके साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।
शुक्रवार की रात में दिल्ली का पारा
बता दें, शुक्रवार की रात दिल्ली का पारा गिरकर 8.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जो इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात बन गई। IMDके अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में और ठंडक की उम्मीद है। जिससे तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
AQI सेहत के लिए खराब
दिल्ली में पिछले तीन दिनों से वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) मध्यम श्रेणी में था। लेकिन अब ये एक बार फिर खराब श्रेणी में लौट गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के द्वारा हर रोज शाम 4 बजे जारी किए जाने वाले बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली का औसत AQI 165 था। तो वहीं, शुक्रवार को यह आंकड़ा 32 अंक बढ़कर 197 हो गया, जो कि खराब श्रेणी से केवल 3 अंक नीचे है। वहीं अब सुबह 6 बजे के अपडेट के अनुसार, ये बढ़कर 212 हो गया है।
Leave a comment