
Weather Update: दिल्ली में इन दिनों पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर राजधानी पर भी दिख रहा है। आज दिल्ली का तापमान सामान्य से काफी कम हो गया है, जिससे ठंड में वृद्धि हो गई है। आयानगर में न्यूनतम तापमान 3.8डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है, जबकि सफदरजंग में यह 4.9डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग ने दिल्ली में बृहस्पतिवार और शुक्रवार के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इन दो दिनों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4से 6डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जिससे सर्दी में और बढ़ोतरी होगी।
28साल बाद आई इतनी ठंडी सुबह
दिल्ली में 11दिसंबर को 28साल बाद इतनी ठंडी सुबह देखी गई। इस दिन न्यूनतम तापमान मंगलवार के मुकाबले 5डिग्री गिरकर 4.9डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया। आयानगर में तापमान 3.8डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 11दिसंबर 1996को इस दिन का न्यूनतम तापमान 2.3डिग्री सेल्सियस था।
तापमान में गिरावट का कारण
मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में अचानक गिरावट का मुख्य कारण हिमालय से आ रही ठंडी हवाएँ हैं। इसके अलावा, पश्चिमी विक्षोभ के असर में कमी आने से हवा का प्रवाह बदल गया है, जिससे दिल्ली का तापमान गिरा है।
क्या होती है शीतलहर?
जब मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 10डिग्री सेल्सियस या उससे कम हो और यह सामान्य से 4.5से 6.4डिग्री सेल्सियस कम हो, तो शीतलहर मानी जाती है। अगर तापमान 4डिग्री या उससे कम हो, तो इसे शीतलहर माना जाता है। पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे जाने पर शीतलहर होती है।
Leave a comment