Delhi News: दिल्ली में खौफनाक वारदात! मंगोलपुरी में चाकू हमला, एक युवक की मौत

Delhi News: दिल्ली में खौफनाक वारदात! मंगोलपुरी में चाकू हमला, एक युवक की मौत

Delhi News: राजधानी दिल्ली में लूट, हत्या और फिरौती जैसे अपराधिक मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इसी बीच मंगोल पुरी इलाके में मामूली कहासुनी में एक युवक की मारकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने सिर्फ 2 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, मृतक और आरोपी दोनों एक दूसरे को जानते थे। बीती रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बाद में आरोपी ने मृतक पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। उसका शव सुबह सड़क के पास मिला। मृतक की पहचान 28वर्षीय मोहित के रूप में हुई है। वह मंगोलपुरी इलाके के ए-ब्लॉक का रहने वाला है। वारदात के महज़ 2 घंटे में ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। साथ ही वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया।

दशहत में इलाके के लोग

मृतक के भाई के बताया कि सुबह के समय पुलिस का फोन आया कि तुम्हारे भाई को चाकू मार कर हत्या कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जब वह घटना स्थल पर पहुंचा और उसके भाई के शव को पुलिस एंबुलेंस में लेकर जा रही थी। घटना के इलाके के लोग दशहत में हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस इसे आपसी रंजिश का मामला मान रही है।  

Leave a comment