Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi: डबल मर्डर से दहला मजनू का टीला, 6 साल की बच्ची सहित युवती की मिली लाश

Delhi: डबल मर्डर से दहला मजनू का टीला, 6 साल की बच्ची सहित युवती की मिली लाश

Double Murder In Delhi: नॉर्थ दिल्ली के मजनू का टीला इलाके में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। यहां 22 साल की युवती और उसकी सहेली की बेटी की घर में लाश मिली हैं। दोनों की घर में ही हत्या करने के इस मामले ने यहां के लोगों को सन्‍न कर दिया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिस युवती की हत्या हुई है, उसका दोस्‍त फरार बताया जा रहा है। युवती के दोस्त पर ही हत्या का शक जताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

नजफगढ़ में प्रेमी जोड़ा संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया

वहीं, दिल्ली के नजफगढ़ से भी ऐसा ही एक और मामला सामने आया है जहां एक किशोरी और एक किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। अधिकारी ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि दोनों द्वारका में नजफगढ़ के नागली इलाके में किशोरी के घर पर रविवार शाम को मृत पाए गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों का लव अफेयर था जिसके कारण उनके परिवारों के बीच पहले विवाद भी हुआ था। सूत्रों ने बताया कि मामला कथित तौर पर कानूनी कार्यवाही तक पहुंच गया था, लेकिन बाद में आपसी समझौते से इसे सुलझा लिया गया।

साजिश के तहत लड़के को बुलाया घर?

पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, "शव किशोरी के घर के एक कमरे में मिले और शवों पर कोई बाहरी चोट नहीं देखी गई। कमरा अंदर से बंद था और पुलिस इस मामले को फिलहाल संदिग्ध आत्महत्या मान रही है।" अधिकारी ने कहा, "शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।" हालांकि, किशोर के परिवार ने आरोप लगाया है कि किशोरी के परिजनों ने ही दोनों की हत्या की है। किशोर के परिवार का आरोप है कि किशोर को साजिश के तहत किशोरी के घर बुलाया गया और उसकी हत्या कर दी गई। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि सुलह करते समय किशोरी के एक रिश्तेदार ने किशोर को जान से मारने की धमकी दी थी। अधिकारी ने कहा, "मामले की जांच की जा रही है।"

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पति-पत्नी का विवाद बना मौत का कारण...सब्जी न बनाने को लेकर महिला की गोली मारकर हत्या, हिरासत में आरोपी

दिल्ली के संगम विहार स्थित तिगड़ी इलाके में शुक्रवार शाम सब्जी बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक 31 वर्षीय महिला की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई।

10 रुपये के छुट्टे पर हुआ झगड़ा, ऑटो चालक को पीट-पीटकर मार डाला

Crime News: हैदराबाद के राजेंद्रनगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के वट्टापल्ली में 10 रुपये के छुट्टे को लेकर हुए विवाद के बाद एक ऑटो चालक की कथित तौर पर कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के तुरंत बाद पुलिस और स्थानीय AIMIM नेता मौके पर पहुंचे। मामला दर्ज कर जांच जारी है।

डेढ़ साल के मासूम के सामने मां को पत्थर से कूचलकर की हत्या, तस्वीरें देख रुंध जाएगा गला

Karnataka News:कुछ तस्वीरों को देखने के बाद बोलने के लिए शब्द नहीं बचता , बस गला भर आता है। कुछ ऐसी ही तस्वीर कर्नाटक के रायचूर से आई है। जिसने भी इस तस्वीर को देखा, उसकी आंखें भर आई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast