
नई दिल्ली: दिल्ली आईजी एयरपोर्ट पुलिस ने शातिर बदमाश को पकड़ा हैं। जो लोगों को विदेश भेजने के बहाने ठगने में शामिल हैं पुलिस ने एक और फर्जी वीजा रैकेट का भंडाफोड़ किया हैं। गिरोह दिल्ली,हरियाणा और पंजाब में स्थित अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी वीजा और अन्य यात्रा दस्तावेज बनाने में शामिल है।
आरोपी नितिन से 12 भारतीय पासपोर्ट, 7 नेपाली पासपोर्ट, विभिन्न देशों के 35 पीआर कार्ड, विभिन्न देशों के 26 वीजा, विभिन्न देशों के 2000+ खाली वीजा, खाली सीडीसी और विभिन्न देशों और हवाई अड्डों के 165+ जाली वीजा टिकट बरामद किए हैं। दिल्ली आईजीआईएयरपोर्ट डीसीपी तनु शर्मा ने बतायाएयरपोर्ट पुलिस को गुरनूर सिंह की शिकायत मिली थी फर्जी वीजा होने कि जांच करते हुए अमित गौड तक पहुंची अमित गौड पकड़ कर पूछताछ की गईं। तीन और आरोपियों के नाम सामने आये नितिन आरोपी पकड़ा गया दो आरोपी फरार हो गये।
आरोपी नितिन के दिल्ली ऑफिस से विभिन्न देशों के 127 वीज़ा मेकिंग डेज़, विभिन्न देशों के वीज़ा होलोग्राम, विभिन्न देशों के इमिग्रेशन की सील, 8 उच्च गुणवत्ता वाली पेशेवर प्रिंटिंग और लैमिनेटिंग मशीन, सील बनाने की मशीन, पासपोर्ट को तड़का लगाने के लिए विभिन्न उपकरण, साथ ही अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद किया हैं ये बडा फर्जी वीजा बनाने का रेकिट दिल्ली, हरियाणा और पंजाब राज्य में चलता था।
Leave a comment