Delhi News: राजधानी दिल्ली में जेल के बाहर चली ताबड़तोड़ गोलियां, बदमाशों ने एक युवक को मारी गोली

Delhi News: राजधानी दिल्ली में जेल के बाहर चली ताबड़तोड़ गोलियां, बदमाशों ने एक युवक को मारी गोली

Delhi Firingदिल्ली के नंद नगरी इलाके मे उस वक्त दहशत का माहौल बन गया जब खुले आम अज्ञात बदमाशों ने गोलीबारी की। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।

मंडोली जेल के गेट नंबर-3 के ठीक बाहर 25 साल के सोमबीर पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमे सोमबीर बुरी तरह घायल हो गया। जिसका इलाज नजदीकी अस्पताल मे चल रहा। दरअसल सोमबीर अपने दोस्त रविंदर के साथ बाइक पर कल्याणपुरी से मंडोली जेल में किसी की मिलाई करके वापस लौट रहा था। तभी अचानक हमलावरों ने गगन सिनेमा से पहले उनको घेर लिया और गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। गोलियां लगते ही सोमबीर बाइक से नीचे गिर पड़ा। उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। गोली सोमबीर कि पीठ मे लगी थीं जिसके बाद उसे तुरंत GTB अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। उसका दोस्त रविंदर बाल-बाल बचा और उसने ही पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के मुताबिक, सोमवीर परिवार के साथ कल्याणपुरी इलाके में रहता है। सोमवार सुबह वह अपने किसी साथी से मिलने के लिए दोस्त रविंदर के साथ मंडोली जेल आया था। मिलाई करने के बाद वह दोस्त के साथ बाइक से वापस लौट रहा था। इस बीच दोनों जेल के गेट नंबर तीन के पास पहुंचे।इस बीच पीछे से आए बदमाश ने सोमवीर पर गोली चला दी। एक गोली कमर में लगे ही सोमवीर वहीं गिर गया। आरोपी मौके से फरार हो गए।

Leave a comment