Search KhabarFast

Press ESC to close

चिराग पासवान का केजरीवाल पर बड़ा हमला, कहा- बिहारी जनता का अपमान दिल्ली चुनाव में पड़ेगा भारी

चिराग पासवान का केजरीवाल पर बड़ा हमला, कहा- बिहारी जनता का अपमान दिल्ली चुनाव में पड़ेगा भारी

Delhi Elections 2025: जैसी ही राजधानी दिल्ली में चुनावों की तारीखों का ऐलान हुआ है, वैसे ही चुवानी पारा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली के सियासी दंगल में अब चिराग पासवान की एंट्री हो गई है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने बिहारी और उत्तर प्रदेश के लोगों को 'फर्जी' कहा है, जो बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि इस अपमान का खामियाजा उन्हें दिल्ली विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

चिराग पासवान ने महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की पार्टी द्वारा बिहारी लोगों पर हुए अत्याचार का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसे बयान और कृत्य जनता माफ नहीं करती। उन्होंने चेतावनी दी कि केजरीवाल को बिहारी जनता के योगदान और सम्मान को समझना होगा।

आरजेडी पर बरसे चिराग पासवान

इसके अलावा, चिराग पासवान ने राजद नेता और पूर्व मंत्री आलोक मेहता के ठिकानों पर चल रही ED की छापेमारी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो भी भ्रष्टाचार करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। यह कार्रवाई दिखाती है कि कानून से कोई ऊपर नहीं है। बता दें कि चिराग पासवान ने यह बयान बिहार के नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए दिया।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

"अधिकारियों ने मंत्रियों को रोककर मनमानी की है', दलित मंत्री को पूजा के लिए रोके जाने पर CM बोले

CM DK Shivkumar Statement: कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने मंगलवार को मैसूर पैलेस में हुई एक घटना पर कड़ा रुख अपनाया है। दरअसल, मैसूर पैलेस में 'नंदी ध्वज पूजा' के लिए जा रहे तीन दलित मंत्रियों को पुलिसकर्मियों द्वारा रोक दिए जाने का मामला सामने आया है।

Meta स्मार्ट ग्लास से रिकॉर्डिंग की कोशिश? CM शिवकुमार के दावे से कर्नाटक की राजनीति गर्म

DK Shivkumar Alleges Businessman:कर्नाटक की राजनीति में स्टिंग ऑपरेशन को लेकर नया विवाद सामने आया है। मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने दावा किया है कि एक उद्योगपति ने Meta स्मार्ट ग्लास पहनकर उनका स्टिंग ऑपरेशन करने की कोशिश की थी। शिवकुमार ने एक विशेष इंटरव्यू में इस कथित घटना का जिक्र करते हुए बताया कि वह

ई रसगुल्ला वाला इलेक्शन नहीं है',MLC चुनाव के बीच अंनत सिंह बोले, नितीश कुमार पर कही ये बात

MLC Election : बिहार में विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की आठ सीटों के लिए आज मतदान जारी है। शिक्षक और स्नातक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast