
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में लाकडॉउन के दौरान चोरों ने आंतक मचा रखा है. पुलिस प्रशासन के लाख कोशिशों के बावजूद आपराधिक तत्व अपना पैर पसार से नहीं चुक रहे है. आए दिन दिल्ली में चोरी की घटनाएं सामने आ रही है. यहां कई महीनों से चोरी की कई वारदातें सामने आई हैं. ताजा घटना के अनुसार, पश्चिमी दिल्ली के रघुवीर नगर इलाके से दिल्ली पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है. जो रात के अंधेरे का फायदा उठा कर चोरी के वारदात को अंजाम दे रहा था.
बता दे कि पश्चिमी दिल्ली के एसीपी सुरेंद्र सिंह के पर्यवेक्षक में ख्याला के एसएचओ के निर्देशन में रघुवीर नगर के एसआई टिंकु शौकिन, हेड कॉन्स्टेबल धर्मबीर, कॉन्स्टेबल कुलदीप, कॉन्स्टेबल राजेश की एक टीम रात को रघुबीर नगर क्षेत्र आर-ब्लॉक में रात को गश्त लगा रही थी.
दिल्ली पुलिस की टीम को गश्त के दौरान आर-ब्लॉक की ओर आते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति पर शक हुआ. व्यक्ति सिर पर गैस सिलेंडर ले जा रहा था. पुलिस को देखते ही व्यक्ति भागने लगा पर दिल्ली पुलिस की टीम ने व्यक्ति को पकड़ लिया.
दिल्ली पुलिस के द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपी अरूण कुमार ने खुलासा किया की उसने रघुबीर नगर में चाउमीन की एक दुकान से दिन में गैस सिलेंडर चोरी किया था. आरोपी ने उक्त अपराध को अंजाम देने की बात कबूल कर ली. दिल्ली पुलिस के अनुसार आरोपी अरूण कुमार की उम्र 25 साल है और वह दिल्ली के रघुवीर नगर इलाके का रहने वाला है.
दिल्ली पुलिस को आरोपी के पास से एक चोरी की एक हिरो बाईक, दो चोरी के पानी के मोटक पम्प, एक पेंट स्प्रे मशीन, और एक गैस सिलेंडर बरामद हुई है. दिल्ली पुलिस ने आरोपी अरूण कुमार को के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था. और जांच जारी है.
Leave a comment