Delhi Crime: दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में लाकडॉउन के दौरान पिछले कुछ दिनों से चोरों ने आंतक मचा रखा है. पुलिस प्रशासन के लाख कोशिशों के बावजूद आपराधिक तत्व अपना पैर पसार रहे है. आए दिन दिल्ली में स्नैचिंग, चोरी की घटनाएं सामने आ रही है. यहां कई महीनों से चोरी की कई वारदातें सामने आई हैं. ताजा घटना के अनुसार, पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके से दिल्ली पुलिस ने दो मोबाईल चोरो को गिरफ्तार किया है.

बता दे कि दिल्ली के तिलक नगर थाने में 22 मई को एक शिकायतकर्ता द्वारा थाने में मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज की गई थी. शिकायतकर्ता के अनुसार उनके घर के अंदर से मोबाइल फोन चोरी हो गई थी. जिसके तहत एक टीम का गठन किया गया था. इस टीम का निर्देशन एसआई सचिन कर रहे थे. टीम में तिलक विहार के एचसी रमेश, कांस्टेबल सुनिल कुमार, तिलक नगर के एसएचओ सुरिंदर कुमार शामिल थे.

दिल्ली पुलिस ने तकनीकी निगरानी एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कि अपराधी हरजीत उर्फ चीकू स्कूटी पर चोरी हुए मोबाइल को बेचने के लिए केशोपुर मंडी आ रहा था. इसी के तहत टीम ने जाल बिछाया और आरोपी हरजीत को टीम ने पकड़ लिया.

दिल्ली पुलिस ने 26 मई को कीर्ति नगर के पास से मिली स्कूटी के सत्यापन के दौरान यह कीर्ति नगर से चोरी की गई स्कूटी थी. आरोपी हरजीत सिंह उर्फ चीकू की सरसरी तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए. आगे की जांच जारी है.

दिल्ली पुलिस के अनुसार हरजीत सिंह उर्फ चीकू की उम्र 24 साल है और वह दिल्ली के गुरु नानक नगर का रहने वाला है. दिल्ली पुलिस ने हरजीत सिंह उर्फ चीकू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था. और जांच जारी है.

Leave a comment