Delhi Crime: दिल्ली पुलिस के शिकंजे में तीन शातिर चोर, 3 मोटरसाइकिल बरामद

Delhi Crime:  दिल्ली पुलिस के शिकंजे में तीन शातिर चोर, 3 मोटरसाइकिल बरामद

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर तो कम हुआ है. लेकिन दिल्ली में अपराधिक घटनाओं का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार दिल्ली नें चोरी, डकैती, छीना-झपटी, तस्करी यहा तक की साइबर क्राइम तक की घटनाएं सामने आ रही है. दिल्ली में लगातार अपराधिक मामले बढ़ोतरी हो रही है. ताजा घटना पश्चिमी दिल्ली के माया पुरी और मोती नगर में दिल्ली पुलिस की टीम ने रात की पट्रोलिंग के दौरान ने दो सक्रिय अपराधीयों को गिरफ्तार किया है.

17 जून 2021 को मायापुरी और मोती नगर में दिल्ली पुलिस की दो टीम पट्रोलिंग के दौरान वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इस दौरान मोती नगर की दिल्ली पुलिस की टीम ने रात करीब साढ़े दस बजे मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध लोगों को देखा. टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया. लेकिन पुलिस को देख उन्होंने भागने का प्रयास किया. कर्मचारियों की मुस्तैदी के कारण वे काबू में आ गए.

दिल्ली पुलिस द्वारा उनकी पहचान अजीत कुमार और रतन के रूप में हुई है. मोटरसाइकिल की जांच की गई तो सागर पुर के क्षेत्र से चोरी की पाई गई. गिरफ्तार रतन की सरसरी तलाशी लेने पर उसके पास से एक बटनदार चाकू बरामद हुआ. आगे की पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया है कि उन्होंने कई कार साइलेंसर, ईसीएम और वाहनों की बैटरी चोरी की है.

वही मोती नगर में दिल्ली पुलिस का टीम ने शाम करीब 05:20 बजे मोटरसाइकिल पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका. तलाशी के दौरान उसके पास से एक बटनदार चाकू मिला. मोटरसाइकिल की जांच करने पर यह सब्जी मंडी क्षेत्र से चोरी हुई मिली. पकड़े गए व्यक्ति की पहचान पवन दानी के रूप में हुई है. दिल्ली पुलिस के द्वारा अधिक पूछताछ के दौरान पता चला की ओरोपी ने लूट और चोरी के कई मामलों में संलिप्तता का खुलासा किया था. आरोपी व्यक्ति की निशानदेही पर एक चोरी की मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है.

दिल्ली पुलिस ने पूछताछ से पता चला कि तीनों आरोपीयों की उम्र 23 से 27 साल के बीच में है. आरोपी रतन तमिल एन्क्लेव या मद्रासी एन्क्लेव, डाबरी का रहने वाला है. तो वही अजीत डाबरी के महावीर एन्क्लेव का रहने वाला है. वही पवन दानी दिल्ली के कुंवर सिंह चौक, बलजीत नगर का रहने वाला है. जांच के दौरान पता चला कि इससे पहले आरोपी रतन 06, अजीत 01 आपराधिक मामलों में शामिल है.

इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत तीनों आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली पुलिस आगे की जांच कर रही है.

Leave a comment