
संगम विहार: देश की राजधानी दिल्ली के साउथ दिल्ली के संगम विहार इलाके में आज शाम एक 26वर्षीय युवक को बदमाशों से सड़क पर चौड़ा दौड़ा उसके शरीर पर चाकू से एक दर्जन से ज्यादा वार कर गंभीर रूप से घायल छोड़ मौके से फरार हो गए। जानकारी मिलने के बाद वारदात की जगह से घायल युवक को पास के बत्रा अस्प्ताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मृतक की पहचान 26वर्षीय संगम के रूप में की है जो संगम विहार का ही रहने वाला था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 302के तहत मामला दर्ज कर जाँच सुरु कर दी है। सुरुआती जांच में 3आरोपियों की पुलिस ने पहचान कर ली है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा। साउथ दिल्ली का सबसे बड़ा अनऑथराइज्ड बहुचर्चित इलाका संगम विहार के रतिया मार्ग पर बेख़ौफ़ 3बदमाशों ने आज शाम एक 26वर्षीय युवक को सड़क पर दौड़ दौड़ा कर चाकू से 1दर्जन से ज्यादा शरीर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बदमाश जबतक उसपर वार करते रहे जबतक उसकी मौत बदमाशों के अनुसार नही हो गई।
वारदात के बाद बदमाश मौके से बड़ी आसानी से फरार हो गए। वारदात के बाद स्थानीय और कुछ जानने वाले लोगो ने घायल युवक को पास के अस्प्ताल पहुँचाया जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन को इस वारदात की जानकारी इलाके के लोगो के द्वारा पता चली जब वो घर बताने आये। परिवार वाले अचानक हुए इस वारदात से सदमे में हैं युवक की माँ का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं पिता अभी तक समझ नही पा रहे हैं कि आख़िर ये सब हुआ कैसे।
साउथ दिल्ली DCP बेनिता मेरी जैकर ने वारदात के बाद मीडिया को व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये जानकारी शेयर की जो इस प्रकार है। हत्या की घटना का विवरण- पीएस संगम विहार। गली नंबर 15 केसंगम विहार में छुरा घोंपने की घटना के बारे में एक पीसीआर कॉल पीएस संगम विहार में प्राप्त हुई थी। पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे जहां यह पता चला कि एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने चाकू मार दिया था और घायल को बत्रा अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था। चाकू मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। पुलिस कर्मी अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सक ने घायल को मृत घोषित कर दिया।
घायल की पहचान संगम पुत्र राम प्रवेश, निवासी रतिया मार्ग, संगम विहार, आयु 24 वर्ष के रूप में हुई है और वह ऑटो चालक था। पीएस संगम विहार में आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है और अपराध के मकसद का पता लगाने और आरोपी व्यक्तियों को पकड़ने के लिए आगे की जांच जारी है। सुरुआती जाँच के दौरान 3 आरोपी की पहचान कर ली गई है जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
Leave a comment