
नई दिल्ली: ओलिंपियन सुशील कुमार को पहलवान सागर राणा हत्याकांड मामले दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस ने उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था. इसके साथ ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सुशील कुमार की तालाशी के लिए पंजाब के कई इलाकों में छापेमारी की थी.
दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार पर एक लाख का इनाम घोषित कर दिया है. वहीं इनके पीए अजय की सूचना देने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था दिल्ली पुलिस लगातार सागर राणा की हत्या के मामले में सुशील कुमार और उनके साथियों की तलाश कर रही थी. सुशील इस मामले के बाद फरार चल रहे थे. दिल्ली पुलिस लगातार सुशील के ठिकानों पर छापेमारी कर रही था. लेकिन उसे पकड़ने में कामयाब नहीं हो सकी था.
बता दें कि बीते 5 मई को पहलवान सागर धनखड़ की हत्या हो गई थी जिसमें सुशील के और उनके सहयोगी अजय ने प्रमुख भूमिका निभाई थी. दरअसल, मॉडल टाउन के छत्रसाल स्टेडियम में फ्लैट खाली कराने को लेकर पहलवानों के दो गुट आपस में भिड़ंत हो गई थी. इस भिड़ंत मे पांच पहलवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे, सभी को एक निजी हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया था. घायल पहलवानों में पहलवान सागर भी शामिल थे, जिन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था.
दिल्ली पुलिस ने जांच में पाया कि सुशील के कई गैंगस्टरों से सांठगांठ है माना जा रहा है कि छत्रसाल स्टेडियम में गैंगस्टर के गुट आते थे. इससे पहले दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने पहलवान सुशील कुमार के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था. ये वारंट कुछ दिन पहले 23 साल के जूनियर पहलवान सागर की हत्या के मामले में जारी किया गया है. दिल्ली पुलिस के अनुसार सुशील भागकर हरिद्वार और फिर ऋषिकेश पहुंच गए थे. बता दे कि दिल्ली पुलिस लगातार इस मामले की तफशिस कर रही है.
Leave a comment